Hindenburg Report: 'दो मांगे हो पूरी', हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस आज देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन
Hindenburg Report: 'दो मांगे हो पूरी', हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस आज देश भर में करेगी विरोध प्रदर्शन
जेपीसी द्वारा जांच और SEBI चीफ को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट से जो बात सामने आई है उसमें सेबी प्रमुख और उनके परिवार के सदस्यों की भी इस मामले में हस्तक्षेप है।
Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR वालों को दो दिन नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, यूनियन ने बुलाई हड़ताल; रखी अपनी मांगे
Auto Taxi Strike: दिल्ली-NCR वालों को दो दिन नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, यूनियन ने बुलाई हड़ताल; रखी अपनी मांगे
Auto Taxi Strike बुधवार को भारत बंद के ठीक एक दिन बाद अब दिल्ली में यूनियन ने ऑटो-टैक्सी की हड़ताल कर दी है। ये हड़ताल आज यानि 22 अगस्त और 23 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में रहेगी। इससे हर दिन की तरह घर से दफ्तर आने-जाने वालों को भारी परेशानी होगी। ऑटो संगठन ने कहा है कि हमारी कुछ मांगे हैं जिसे पूरा किया जाए।
Delhi News: शौचालय के बाहर चार्जिंग प्वाइंट से चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, करंट लगने से बच्चे की मौत
Delhi News: शौचालय के बाहर चार्जिंग प्वाइंट से चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, करंट लगने से बच्चे की मौत
राजधानी में प्रशासनिक लापरवाही से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शालीमार बाग क्षेत्र में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में शालीमार बाग थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट चलाने वाले के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में रामनाथ राय को गिरफ्तार किया है।
सीएम केजरीवाल की तस्वीर के बिना जारी किया था विज्ञापन, आतिशी ने दो अधिकारियों को भेजा नोटिस
सीएम केजरीवाल की तस्वीर के बिना जारी किया था विज्ञापन, आतिशी ने दो अधिकारियों को भेजा नोटिस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के बिना विज्ञापन जारी करना दो अधिकारियों को महंगा पड़ गया है। मामले को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने विभाग के सचिव और निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में सूचना एवं प्रचार मंत्री आतिशी ने दोनों अधिकारियों से पूछा कि विज्ञापन राशि आपके वेतन से क्यों न वसूली जाए?
Late Trains: दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली कई ट्रेनें लेट, लिस्ट में और भी रेल गाड़ियां शामिल
Late Trains: दिल्ली से UP-बिहार जाने वाली कई ट्रेनें लेट, लिस्ट में और भी रेल गाड़ियां शामिल
दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज मुजफ्फरपुर विशेष और रुणिचा एक्सप्रेस देरी से रवाना होगी। बता दें इन दिनों हो रही बारिश और संरक्षा कार्यों के कारण अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ट्रेनें देरी से रवाना हो रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
MS Dhoni: माही की सादगी ने लूट लिया फैंस का दिल, यारों के साथ रांची में ढाबे पर बैठकर खाने का उठाया लुत्फ
MS Dhoni: माही की सादगी ने लूट लिया फैंस का दिल, यारों के साथ रांची में ढाबे पर बैठकर खाने का उठाया लुत्फ
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एमएस धोनी अपने करीबी दोस्तों के साथ रांची में एक ढाबे पर बैठे हुए नजर आए। माही इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अपने गृहनगर रांची में परिवार व दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिता रहे हैं। एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबरों ने भी जोर पकड़ रखा है।
RBI गवर्नर लगातार दूसरे साल बने दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर, PM Modi ने दी शक्तिकांत दास को बधाई
RBI गवर्नर लगातार दूसरे साल बने दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर, PM Modi ने दी शक्तिकांत दास को बधाई
‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024’ में शक्तिकांत दास को ‘ए प्लस’ की रेटिंग मिली है। उन्हें लगातार दूसरे साल ‘ए प्लस’ रेटिंग मिली है। इसकी जानकारी आरबीआई ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। ग्लोबल टॉप सेंट्रल बैंकर की लिस्ट में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शीर्ष स्थान पर है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Auto Taxi Strike: दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
Auto Taxi Strike: दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को नहीं मिलेगी ऑटो-टैक्सी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
Auto-Taxi Drivers Strike राजधानी दिल्ली में दो दिनों तक लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऑटो-टैक्सी चालक संगठनों ने हड़ताल का एलान किया है। अगर घर से निकलना है तो पूरी तैयारी के साथ निकलें नहीं तो रास्ते में समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऑटो-टैक्सी चालक संगठनों ने हड़ताल का एलान क्यों किया है और कौन से दो दिन हड़ताल करेंगे। जानिए सबकुछ।
Delhi Airport News: टर्मिनल-3 पर डिजियात्रा की सुविधा वाले गेटों पर लगीं लंबी कतारें, यात्रियों ने जताई नाराजगी
Delhi Airport News: टर्मिनल-3 पर डिजियात्रा की सुविधा वाले गेटों पर लगीं लंबी कतारें, यात्रियों ने जताई नाराजगी
आईजीआई एयरपोर्ट पर DigiYatra सुविधा वाले गेटों पर मंगलवार को लंबी लाइन देखने को मिली। यात्रियों की संख्या का दबाव बढ़ने पर कुछ गेट पर डिजियात्रा के माध्यम से एंट्री बंद करनी पड़ी। एप के अधिक इस्तेमाल के कारण सामान्य के मुकाबले डिजियात्रा के यात्रियों की कतार लंबी हुई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है।
Pooja Khedkar Case: पूजा खेडकर को दिल्ली HC से मिलेगी अंतरिम जमानत? आज आएगा फैसला
Pooja Khedkar Case: पूजा खेडकर को दिल्ली HC से मिलेगी अंतरिम जमानत? आज आएगा फैसला
Delhi High Court धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कार्रवाई करते हुए उनकी उम्मीदवारी को रद कर दिया था। जिसके बाद ट्रायल कोर्ट ने पूजा की जमानत याचिका को भी रद्द कर दिया। खेडकर ने अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज उस पर फैसला आना है।