Delhi News: रात में बाइक से जा रहे डॉक्टर के सामने आया गोवंशी, इलाज के दौरान मौत
Delhi News: रात में बाइक से जा रहे डॉक्टर के सामने आया गोवंशी, इलाज के दौरान मौत
Delhi Crime News दिल्ली में एक डॉक्टर की गोवंश से जबरदस्त टक्कर हो गई। दरअसल जब डॉक्टर 15 अगस्त की रात मंगोलपुरी से भजनपुरा अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी उनकी बाइक के सामने गोवंशी आ गया। जिस कारण वह टकराकर गिर गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन
'भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को देशव्यापी भारत बंद का एलान किया है। जिसपर कई राज्यों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा- बसपा भारत बंद का समर्थन करती है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस आरक्षण विरोधी षडयंत्र कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकले', पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी का संदेश
'युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकले', पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी का संदेश
PM Modi Poland Ukraine Visit पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रुकेंगे। वहीं वो 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पिछली बार 14 जून 2024 को दोनों नेताओं के बीच इटली में हुए जी7 समिट में मुलाकात हुई थी।
कैसे होती है लेटरल एंट्री की प्रक्रिया? आजादी के बाद से चली आ रही नियुक्ति की परंपरा; यहां समझें सबकुछ
कैसे होती है लेटरल एंट्री की प्रक्रिया? आजादी के बाद से चली आ रही नियुक्ति की परंपरा; यहां समझें सबकुछ
कार्मिक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विशेषज्ञों की नियुक्ति की परंपरा काफी पुरानी है और आजादी के बाद से चली आ रही है। इसपर पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है। मोदी सरकार के दौरान इसके पहले भी तीन बार विशेषज्ञों की सीधी नियुक्ति हो चुकी है। हर बार नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के साथ उसमें छोटे-मोटे बदलाव भी किये गए हैं।
मेरे शब्द ध्यान रखना, Virat Kohli के साथ निश्चित ही अपना लक्ष्य पूरा करूंगी', भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हुईं कीवी महिला क्रिकेटर
'मेरे शब्द ध्यान रखना, Virat Kohli के साथ निश्चित ही अपना लक्ष्य पूरा करूंगी', भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हुईं कीवी महिला क्रिकेटर
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। कोहली की फैन लिस्ट में न्यूजीलैंड की युवा महिला स्पिनर जारा जेटली भी शामिल हो गई हैं। जारा जेटली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्होंने विराट कोहली को लेकर मजबूत दावा किया है। जारा ने साथ ही बताया कि कोहली को गेंदबाजी करना उनका लक्ष्य है।
UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आज से करें डाउनलोड, परीक्षा 23 अगस्त से
UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आज से करें डाउनलोड, परीक्षा 23 अगस्त से
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आज (20 अगस्त से) सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे जिनको परीक्षा तिथि 23 अगस्त आवंटित की गई है। बता दें कि UPPRPB ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (UP Police Constable Exam Admit Card 2024) उन्हें आवंटित परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाने की घोषणा की थी।
मनमोहन सिंह, रघुराम राजन, सैम पित्रोदा' कांग्रेस शासन में कितने लोगों की हुई लेटरल एंट्री? BJP ने गिनाए नाम
'मनमोहन सिंह, रघुराम राजन, सैम पित्रोदा' कांग्रेस शासन में कितने लोगों की हुई लेटरल एंट्री? BJP ने गिनाए नाम
लेटरल एंट्री मामले पर सरकार और विपक्ष आमने सामने है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाए हैं कि सरकार इन फैसलों के जरिए आरक्षण समाप्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि लेटरल एंट्री का प्रस्ताव सबसे पहले कांग्रेस शासन में ही लाई गई थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने उन लोगों के नाम भी गिनाई जिनकी यूपीए सरकार में लेटरल एंट्री हुई थी।
दिल्ली में दागी कर्मियों को जबरन किया जाएगा रिटायर, सभी विभागों को निर्देश जारी
दिल्ली में दागी कर्मियों को जबरन किया जाएगा रिटायर, सभी विभागों को निर्देश जारी
दिल्ली में भ्रष्ट कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इस संबंध में सेवा विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने के लिए जानकारी मांगी गई है। निर्देश में कहा गया है कि इस बारे में विस्तृत दिशानिर्देश पहले से ही सेवा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
राहुल गांधी ने कैब में की सवारी, अगले दिन ड्राइवर को रेस्तरां में बुलाकर पूछा- कैसे चलता है गुजारा
राहुल गांधी ने कैब में की सवारी, अगले दिन ड्राइवर को रेस्तरां में बुलाकर पूछा- कैसे चलता है गुजारा
राहुल गांधी ने अब दिल्ली में एक कैब में सवारी की। सोशल मीडिया पर टैक्सी चालक के साथ संवाद को एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि ‘हैंड टू माउथ इनकम’ में इनका गुजारा तंगी से चल रहा है। न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार है। इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोंस नीतियां बना कर न्याय करेंगी।
Delhi Traffic Challan: दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, दो सप्ताह में 6 हजार से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई
Delhi Traffic Challan: दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, दो सप्ताह में 6 हजार से ज्यादा वाहनों पर हुई कार्रवाई
एलजी की सख्ती का असर दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर दिख रहा है। दो सप्ताह में 6000 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग के चालान किए गए हैं। वहीं 15 दिन में 1500 से ज्यादा वाहन जब्त किए गए हैं। एलजी ने बैठकों में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को अलग-अलग टास्क दिए थे।