Samastipur Crime: जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात
बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली लगने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स घायल हो गया। दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं 15 साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 2 लोगों की मौत हुई थी।
समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमनपुल गांव में दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स जख्मी है।
Bihar MLC Election: तिरहुत में चला निर्दलीय का सिक्का, जन सुराज को मिली 'जमीन'; रिजल्ट की INSIDE STORY
बिहार विधान परिषद (Bihar MLC) के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों को हराकर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में जातिगत समीकरणों और धनबल के प्रवाह को भी परास्त किया गया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम दूसरे स्थान पर रहे।
Lalu Yadav: 'कांग्रेस के बोलने का कोई मतलब नहीं है', लालू ने I.N.D.I.A के नेता के लिए ममता का किया समर्थन
महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक अब आईएनडीआईए गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है। शरद पवार के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी ममता बनर्जी को गठबंधन का नेता बनाने की पैरवी कर दी है। लालू ने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। लालू ने इस दौरान नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
Tejashwi Yadav: शादी की सालगिरह पर तेजस्वी मेहरबान, बिहार की जनता से कर दिया बड़ा वादा; VIDEO
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की जाएगी। साथ ही दिव्यांग विधवा माताएं और बुजुर्गों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की जाएगी।
पटना। बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को विवाह की चौथी वर्षगांठ पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट वीडियो संदेश भी जारी किया है।
Bihar Politics: दिलीप जायसवाल के कैबिनेट से बाहर होंगे सम्राट चौधरी के कई सिपहसालार, अंदर की बात आई सामने
बिहार भाजपा की नई बनने वाली प्रदेश कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी के कैबिनेट में शामिल रहे कई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री मंत्री और प्रवक्ताओं को दायित्व मुक्त करने की तैयारी है। इसके पीछे लक्ष्य 2025 के विधानसभा चुनाव हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने इस दिशा में काम शुरू कर दी है।
Patna News: पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, मचा सियासी बवाल; व्यापारी से मारपीट का मामला
Patna News पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक व्यापारी को बेरहमी से पीटने के मामले में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव और उनके दो बाउंसर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित व्यवसायी नंदन कुमार का आरोप है कि उन्हें गाड़ी से खींचकर बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने कहा कि उन्हें कई रसूखदारों के कॉल आ रहे हैं।
Bihar News: पटना में BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कई छात्र हुए घायल; अधिकारियों का आया जवाब
BPSC Exam News पटना में BPSC अभ्यर्थियों को विरोध जताना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर जमकर लाठी चार्ज कर दिया है। कई अभ्यर्थी इस लाठी चार्ज में घायल हो गए हैं। कइयों के सिर भी फूट गए हैं। छात्र परीक्षा पर स्टे लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है।
Tirhut Graduate Constituency By Election: वोट के लिए लोगों में खासा उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतार
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10 बूथों पर क्यूआरटी का गठन किया गया है बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। इसके साथ ही 100 पुलिस पदाधिकारी और करीब 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मुजफ्फरपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए आज मतदान किया दा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
Bihar Politics: क्या बिहार में बदलेगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? अखिलेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे
बिहार कांग्रेस 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब वे चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि बिहार का अगला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? या फिर अखिलेश प्रसाद को ही मौका मिलेगा।
Bihar Politics: 'मुसलमान JDU को वोट नहीं करते' ललन सिंह के बयान के पक्ष में उतरे जदयू के पूर्व सांसद, बिहार में फिर मचेगा सियारी रार
जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय झा ने नीतीश सरकार के सुशासन का उदाहरण देते हुए कहा कि 19 साल से वो प्रदेश के सीएम हैं लेकिन आज तक कभी भी बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद ने कहा कि मुसलमान काम के अनुसार नीतीश कुमार को वोट नहीं देते।