Bihar News: किसानों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, नई योजना से आएगी खुशहाली
राज्य के किसानों के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब बिहार सरकार रैयती जमीन से बलुई मिट्टी खुद हटाएगी इससे किसानों को काफी फायदा होगा। सरकार ने नई बिहार खनिज नियमावली 2024 में भी इसका प्रावधान किया है। इसके अनुसार सरकार छह नदियों को छोड़ शेष अन्य नदियों से खेतों तक पहुंचने वाली बलुई मिट्टी को हटाएगी।
Bihar Politics: बिहार में जदयू को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; वजह आई सामने
जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका अपमान किया। रामेश्वर महतो ने यह भी कहा कि सीतामढ़ी सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुमराह कर रहे हैं। पर नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा।
एक अरब से ज्यादा की ठगी करने वाले शातिर का सरेंडर, अमीर बनने के सपने दिखाकर बनाता था शिकार
जालीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीमएडी जितेंद्र कुमार राजीव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जितेंद्र पर लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर उनसे ठगी करने का आरोप है। 2022 से 2024 के बीच जितेंद्र ने लगभग 5 हजार लोगों को अपना शिकार बनाकर उनसे एक अरब रुपये ठगे। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
खटाखट नौकरी... युवाओं की निकली लॉटरी! बिहार में जल्द निकलेगी 3326 पदों पर भर्ती, शुरू हुई प्रक्रिया
बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 3326 ड्रेसरों की बहाली का फैसला किया है। इस बहाली से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि ड्रेसर की बहाली के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। इस बहाली से कई युवाओं को रोजगार मिलेगा।
पटना। स्वास्थ्य विभाग ड्रेसर के 3326 पदों पर जल्द ही नई बहाली की तैयारी में है। ड्रेसर की बहाली से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा दी जा सकेगी। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी।
Bihar Teacher News: नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 1.14 लाख से अधिक नियोजित शिक्षक बने सरकारी कर्मी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एक लाख 14 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास की है और अब इन्हें विशिष्ट शिक्षक के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता रही है और नियोजित शिक्षकों का सरकारी शिक्षक बनना इसी का परिणाम है।
Bihar New Airport: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा हवाई अड्डा, जल्द लगेगी मुहर; आधा दर्जन जिलों को होगा फायदा
अजगैवीनाथ धाम में हवाई अड्डा बनने से भागलपुर मुंगेर बांका खगड़िया जमुई और बेगूसराय जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा। मुख्य सचिव की प्राथमिकता में शामिल इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही मुहर लगने की संभावना है। सुल्तानगंज-देवघरमुख्य मार्ग से पश्चिम और निर्माणाधीन फोरलेन के दक्षिण में 855 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
नई दिल्ली में हुई बैठक, मोदी सरकार ने नीतीश सरकार को दे दिया ये सुझाव; पूरे बिहार में दिखेगा असर
केंद्र सरकार ने बिहार में बाढ़ प्रबंधन योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। इससे परियोजना लागत में वृद्धि और जान-माल के नुकसान को रोका जा सकेगा। जलशक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया। बैठक में बाढ़ प्रबंधन और जल संसाधन प्रबंधन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
Bihar Teachers: बिहार में शिक्षा विभाग को झटका, टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति पर लगी रोक; पटना हाई कोर्ट ने दिया आदेश
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पटना हाई कोर्ट ने इस संबंध में स्टे ऑर्डर पास किया है। बताया जा रहा है कि अदालत ने सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जवाब भी मांगा है। बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग के ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति से कई शिक्षक नाराज थे। इसको लेकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
Pappu Yadav: पप्पू यादव को अब पाकिस्तान से मिली धमकी; 24 दिसंबर से पहले मार देने का दावा
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। धमकी में कहा गया है कि 24 दिसंबर से पहले उन्हें मार दिया जाएगा। तुम्हारी मौत आ गई है। तू बहुत जल्द मरेगा। इससे पहले भी पप्पू यादव को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
कई टीचरों की सैलरी पर लगेगी रोक! विश्वविद्यालयों के कर्मियों पर भी होगा एक्शन, पढ़ लें IAS Siddharth का नया निर्देश
राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगेगी अगर उनका वेतन सत्यापन नहीं हुआ है और सूचनाएं शिक्षा विभाग के पे-रौल मैनेजमेंट पोर्ट पर अपलोड नहीं हुई हैं। इसके अलावा ऐसे मामलों में विश्वविद्यालयों के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कुलसचिवों को इस संबंध में निर्देश दिया है।