Skip to main content

Banka News: बांका में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास; अब तक 2 की मौत

Banka News बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के बलुआ गांव में एक परिवार के 5 सदस्यों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया जहां परिवार के मुखिया कन्हाय महतो (40) और उसकी पत्नी की मौत हो गई। अन्य 4 सदस्यों की स्थिति बहुत अधिक गंभीर है।

Bihar News: नालंदा के चाइना मार्केट में भीषण आग, मोबाइल की 10 दुकानें जलकर खाक; मचा हड़कंप

नालंदा के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इसने 10 मोबाइल दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Bihar News: गया-डोभी NH पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, दो श्रद्धालुओं की मौत, 28 घायल

बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। यह हादसा गया-डोभी NH-22 पर तारेगना मठ के पास हुआ। श्रद्धालु पटना में गंगा स्नान करने जा रहे थे। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मसौढ़ी (पटना)। गया जिले के बेलागंज के वाजिदपुर से पटना गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गुरुवार की शाम पटना-गया-डोभी एनएच-22 के किनारे तारेगना मठ के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई और 28 घायल हो गए।

नीतीश कैबिनेट का फैसला; भूमिहीनों को जमीन खरीदने के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये, 3 प्रतिशत DA भी बढ़ा

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुयोग्य परिवारों को आवास के लिए जमीन के बदले एक लाख रुपये देने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता 53% कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 153 पदों को मंजूरी दी गई है। ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम स्वीकृत किया गया है।

Train Tickets: दलाल से तत्काल, आम आदमी 'अनरीचेबल'; छठ के बाद ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

छठ पूजा के बाद ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी चल रही है। 24 घंटे लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिलने पर लोगों को दलाल से ही टिकट लेना पड़ रहा है। तत्काल टिकट के लिए दलाल लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आम लोगों को तत्काल टिकट मिलने की बात तो दूर IRCTC की साइट ही अनरीचबल हो जा रही है।

इंडिगो की फ्लाइट में अचानक आई गड़बड़ी, पटना एयरपोर्ट पर 174 यात्रियों के साथ फंसे रहे राज्यपाल; मचा बवाल

पटना से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों ने बवाल काटा। विमानन कंपनी के अधिकारी और सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी हंगामा शांत करने में जुट गए। मरम्मत के बाद फ्लाइट 174 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी इसी फ्लाइट से जाना था लेकिन वे देरी के कारण वापस चले गए।

पटना। सोमवार को पटना से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई। इस कारण यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। इसी विमान से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी जाना था।

Pashupati Paras: पशुपति पारस का NDA से मोहभंग, जल्द करेंगे अलग होने की घोषणा! चिराग बड़ी वजह

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का NDA से मोहभंग हो चुका है। जल्द ही वह एनडीए से अलग होने का एलान करेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चिराग पासवान के कारण पशुपति पारस की NDA में पूछ घट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें NDA से अलग होने की सलाह दी है। इसी महीने वह बड़ा फैसला लेंगे।

बिहार में सरकारी स्कूल से कट जाएंगे साढ़े 3 लाख से ज्यादा बच्चों के नाम, नहीं मिलेगा किसी योजना का लाभ; पढ़ लें कारण

पटना जिले में 9310 बच्चों की पहचान की गई है जिन्होंने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में नामांकन कराया है। इन बच्चों ने सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूल में नामांकन कराया है लेकिन वे निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका सरकारी स्कूल से नामांकन रद्द किया जाएगा। राज्य में अब तक 355700 बच्चों के दोहरे नामांकन पाए गए हैं।

पटना। पटना जिले में एक साथ सरकारी एवं निजी दोनों ही विद्यालयों में नामांकन कराने वाले बच्चों की पहचान कर ली गई है।

Chhath Puja 2024: नीतीश सरकार ने लॉन्च किया छठ टूर पैकेज, नहाय-खाय से पारण तक की छटा देखेंगे पर्यटक

बिहार पर्यटन विभाग ने छठ टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में पर्यटक नहाय-खाय से लेकर पारण तक की छटा देख सकेंगे। पर्यटकों को पूजा वाले घर ले जाया जाएगा जहां वे प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही उन्हें पटना के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। स टूर पैकेज में पटना में पर्यटकों वातानुकूलित वाहन से दर्शनीय स्थलों का दर्शन भी कराया जाएगा।

नीतीश कुमार का दीवाली गिफ्ट, इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई; 34 की जगह मिलेंगे 60 हजार रुपये

बिहार सरकार ने संविदा पर नियोजित कनीय अभियंताओं के मानदेय में भारी वृद्धि की है। अब उन्हें प्रतिमाह 34 हजार की जगह 60 हजार रुपये मिलेंगे। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे दीपावली और छठ का तोहफा बताया है। इस फैसले से राज्य के सभी विभागों के करीब दो हजार कनीय अभियंताओं को फायदा होगा।