भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला; 3 महीने तक 2 दर्जन ट्रेनें कैंसिल, कई का परिचालन प्रभावित- देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने कोहरे की संभावना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। तीन महीने के लिए दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दिसंबर-जनवरी और फरवरी के महीने में कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसी के साथ रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक रूप से भी कैंसिल किया है। इसमें लंब रूट की भी कई ट्रेनें शामिल हैं। आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
लाश नहीं पहचान पाओगे', RJD विधायक मुकेश यादव से मांगी 25 लाख की रंगदारी मांगी; 6 घंटे में शूटर अरेस्ट
बाजपट्टी के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव से एक अपराधी ने 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। अपराधी ने 15 अक्टूबर को शाम 750 बजे विधायक के पीए अभिराम पाण्डेय को वॉट्सएप कॉल करके धमकी दी। जब पीए ने विधायक का नाम लेकर पूछा तो अपराधी ने कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो विधायक और उनके पीए को जान से हाथ धोना पड़ेगा।
Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, तरारी सीट पर इस दिग्गज को बनाया उम्मीदवार
बिहार की चार सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रशांत किशोर ने भी अपने पहले कैंडिडेट का एलान कर दिया है। तरारी विधानसीट पर उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एसके सिंह को जनसुराज का प्रत्याशी बनाया है।
भोजपुर। बिहार की चार सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इन सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रशांत किशोर ने भी अपने पहले कैंडिडेट का एलान कर दिया है।
सिवान न्यूज़: सिवान में जहरीली शराब से हाहाकार, अब तक 6 लोगों की मौत, डीएम-एसपी मौके पर मौजूद
सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां वैश्य टोली में अचानक 6 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा गांव में हो रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एसडीपीओ राकेश रंजन थानाध्यक्ष रामाशंकर साह इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल मौत की सूचना के बाद गांव में कैंप कर रही है।
सिवान। सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां वैश्य टोली में अचानक 6 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने से मौत की चर्चा गांव में हो रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
जमुई न्यूज़: अंधेरी रात में कांग्रेस नेता की पत्नी ने किया धांय-धांय; VIDEO सामने आते ही मचा बवाल
बिहार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में जमुई जिले के सिकंदरा के पूर्व विधायक की पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अंधेरी रात में छत पर हर्ष फायरिंग करती दिख रही हैं।
चिराग पासवान को किससे खतरा? विदेश गए LJPR चीफ की अचानक बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का नया ऑर्डर
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। अब चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बता दें पहले चिराग की सुरक्षा का जिम्मा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पास था। अब सीआरपीएफ टेक ओवर करेगी।
पटना। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी। चिराग की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंप दिया गया है।
बिहार: IAS से लेकर IFS तक... विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों पर चढ़ा खाकी का रंग; लिस्ट में ये दिग्गज भी शामिल
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व नौकरशाहों का सियासत में दिलचस्पी बढ़ गई है। कई पूर्व आईएएस आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का दामन थाम लिया है। जन सुराज पार्टी जदयू और अन्य दलों में शामिल होकर ये पूर्व नौकरशाह अपनी भावी रणनीति को स्पष्ट कर रहे हैं। नौकरशाहों को दलों से जोड़ने की पटकथा सूट-बूट छोड़ खादी पहने वाले ही लिख रहे।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों का कमाल, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकसित कीं फसलों की नई किस्में
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए फसलों की नई किस्में विकसित की हैं। ये फसलें मौसम की मार को सहन करने में सक्षम हैं और इनकी उत्पादकता अधिक है। इन फसलों से किसानों की आय में वृद्धि होगी और विपरीत परिस्थियों में भी कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
भागलपुर। फसलें अब अपनी पूरी जिंदगी जिएंगी। खेतों में तनकर खड़ी रहेंगी। रोज-रोज बदलता मौसम भी उनकी उत्पादकता प्रभावित नहीं कर पाएगा।
'सरेआम गोली मार दो, हमारे लिए पहले ही मर चुका', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोलीं गुरमेल की दादी
कैथल के गांव नरड़ का रहने वाला गुरमेल महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। हालांकि उसके परिवार ने उससे कोई संबंध होने से इनकार कर दिया है। गुरमेल के दादा ने बताया कि उसे 10 साल पहले ही घर से निकाल दिया गया था। वह गलत काम कर रहा है और उसे सरेआम गोली मार देनी चाहिए।
Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार..., बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सामने आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन
Baba Siddique Murder Case मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार हो रहीं ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?