Skip to main content

नालंदा: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत; 2 घायल

बिहार नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक दुर्गापूजा का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों के परिजन मुआवजे और सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे हैं।

सरमेरा। बिहार के नालंदा में नालंदा में भीषण सड़क हादसे में शनिवार देर शाम चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

जनवरी-फरवरी में होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम, IAS S Siddharth ने सरकारी शिक्षकों के लिए जारी किया नया निर्देश

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सरकारी शिक्षकों के लिए नया निर्देश जारी किया है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष दो बार आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उन्हें पढ़ाने में मदद मिलेगी। यह प्रशिक्षण जनवरी-फरवरी में शुरू होगा और केंद्र सरकार इसके लिए 32.20 करोड़ की राशि प्रदान करेगी।

जेहानाबाद न्यूज़: बाइक का हॉर्न बजाने पर सिपाही समेत दो युवकों को मारी गोली, पूरे इलाके में हड़कंप; पुलिस भी सन्न

जेहानाबाद न्यूज़:- जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र में दो युवकों को गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुंजन कुमार अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरुद्ध पहले से भी कई मामले चल रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई है।

जहानाबाद। जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई, जिसमें एक सिपाही बताया जाता है। गंभीर अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

छपरा न्यूज़: छपरा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर; दो युवकों की मौत

छपरा न्यूज़ बिहार के सारण जिले में तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कार सवार हैप्पी कुमार (21) और बाइक सवार धनंजय कुमार यादव (30) शामिल हैं। धनंजय दिल्ली से तीन दिन पहले घर लौटा था और अपने भाई को लेने जा रहा था जब यह हादसा हुआ।

बिहार न्यूज़: कुएं से जिंदा निकली आत्महत्या करने के लिए कूदी महिला, 7 दिन तक सांप-बिच्छुओं से लड़ती रही जंग

बिहार के सारण जिले के महम्मदपुर गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। महिला को सात दिन बाद गांववालों ने कुएं से जिंदा बाहर निकाल लिया है। सात दिनों तक कीचड़ में सने रहकर बिना कुछ खाए-पिए आखिरकार महिला जिंदगी की जंग जीत गई है।

पानापुर। सारण के पानापुर थाना क्षेत्र महम्मदपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर सभी हैरत में पड़ जा रहे है। यहां की रहनेवाली एक महिला पिछले एक सप्ताह से लापता थी, जिसे गांव के बधार में मौजूद कुएं से जिंदा निकाल लिया गया है।

गिरिराज सिंह: पैगंबर पर बोले तो सिर तन से जुदा, हनुमान पर बोले तो माफी? गिरिराज सिंह ने उठाए सवाल

बेगूसराय में एक शिक्षक ने कक्षा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर कहा कि अगर पैगंबर पर कोई बोले तो सिर तन से जुदा का फतवा दे दिया जाता है लेकिन हम तो श्रीराम और हनुमान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

'झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा HAM', मांझी का एलान; तेजप्रताप से बोले- हम लोग चूहा खाने वाले हैं

झारखंड विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं इसलिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी उस पर चुनाव लड़ेंगे। मांझी ने हाल ही में तेजप्रताप यादव के चूहा खाने वाले बयान पर भी पलटवार किया।

Bihar Fraud: विधायक अरुणी देवी के पति अखिलेश हुए 'इमोशनल ब्लैकमेल', ऑनलाइन ठगे 25 हजार

वारिसलीगंज विधायक के पति अखिलेश सिंह ठगी के शिकार हो गए हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और रिश्ते की दुहाई देते हुए कहा गया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए तुरंत 50 हजार रुपये की जरूरत है। अखिलेश सिंह ने अपने रिश्तेदार की मदद करने के लिए स्कैनर के जरिए 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ED की बिहार में बड़ी कार्रवाई; लालू यादव के करीबी पूर्व राजद MLA की 21.38 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव से जुड़ी 21 करोड़ 38 लाख की संपत्ति जब्त की है। इसमें 19.32 करोड़ की 46 अचल संपत्तियां और बैंक खाते में करीब दो करोड़ पांच लाख की राशि शामिल है। ईडी ने यह कार्रवाई बालू के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।

जहानाबाद में बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटकों की बस और हाइवा के बीच भीषण टक्कर; मची चीख-पुकार

जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर एक टूरिस्ट बस और हाइवा के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 8 ताइबानी बौद्ध भिक्षु घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल भिक्षुओं को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। बस पटना से गया की ओर जा रही थी। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों की देखरेख की।

जहानाबाद। जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर टूरिस्ट बस और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद टूरिस्ट बस पलट गई।