Skip to main content

PM मोदी की इस योजना से बिहार में लोग हो रहे मालामाल, खुद DM ने दी जानकारी; एक मामले में पहले नंबर पर पहुंचा पटना

पटना में मछली उत्पादन बढ़ गया है जिससे बाहरी आवक कम हुई है और कई लोगों को रोजगार मिला है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। पटना जिला इस योजना को लेकर प्रदेश में नंबर वन पर है और बीते चार वर्षों से पहले स्थान पर है।

पटना। जिला में प्रचुर मात्रा में मछली उत्पादन होने लगा है। इससे दूसरी जगहों से आवक कम हुई है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का सकारात्मक असर पड़ा है।

बिहार के इन 5 शहरों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, हर दो माह पर की जाएगी समीक्षा; पढ़ें पूरा मामला

बिहार में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पटना मुजफ्फरपुर भागलपुर बिहारशरीफ और गया में ट्रैफिक सर्वे हुआ है। 750 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का भी सर्वे किया गया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन शहरों में कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।

NEET Paper Leak: सीबीआई ने नीट पेपर लीक केस में फाइल की 5500 पन्नों की तीसरी चार्जशीट, 21 आरोपियों के नाम शामिल

सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 298 गवाहों 290 दस्तावेजों और 45 भौतिक वस्तुओं की जांच के बाद 21 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन पर धारा 120-बी के साथ 109 201 380 409 411 420 आइपीसी और धारा के तहत 13(2) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(1)(ए) लगाई गई हैं।

लालू-तेजस्वी और तेजप्रताप को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत; अब 25 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके दो बेटों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। लालू यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे।

पटना। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके दोनों बेटों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। अब इस मामले में 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे।

बिहार न्यूज़: सासाराम में सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 5 की मौत; 2 की तलाश जारी

बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे अपने परिजनों और अन्य बच्च

बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

शिवहर में दुर्दांत अपराध, मजदूर की आंखें फोड़ी; 3 दिन बाद तालाब से शव मिलने के बाद मचा बवाल

शिवहर में बदमाशों ने दुर्दांत अपराध को अंजाम दिया है। तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में एक मजदूर की आंख फोड़कर हत्या कर दी गई। शव को गांव के तालाब में फेंक दिया गया। तीन दिन से लापता सुरेश का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने शिवहर-तरियानी स्टेट हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिवहर। शहर से सटे तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में आंख फोड़कर मजदूर की हत्या करने का मामला सामने आया है। शव को गांव स्थित तालाब में फेंक दिया गया था।

दुर्गा पूजा 2024: पूजा पंडालों को कैसे मिलेगा बिजली कनेक्शन? नया दिशा-निर्देश जारी; लोड के हिसाब से रुपये भी फिक्स

शारदीय नवरात्र के अवसर पर दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। पंडालों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए सर्विस कनेक्शन चार्ज के अनुसार भुगतान करना होगा जो कि एक किलोवाट लोड के लिए 2049 रुपये पांच किलोवाट के लिए 7507 रुपये और 10 किलोवाट के लिए 12576 रुपये है।

नवादा। शारदीय नवरात्र में आस्था और श्रद्धा हिलोरें ले रही हैं। घरों और पूजा-पंडालों में देवी माता की पूजा-अर्चना को सारे प्रबंध किए जा रहे है।

लालू यादव: 'अब कहीं ये रेल की पटरियां न बेच दें', लालू यादव ने क्यों कह दी ऐसी बात? नए मुद्दे से गरमाई सियासत

बिहार के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेल हादसों और रेलवे के घाटे को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में रेल किराया बढ़ा स्टेशन बेचे गए जनरल बोगियां घटाई गईं और बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ भी खत्म कर दिया गया। लालू ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

पटना। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश का विपक्ष सरकार के कामकाज के साथ बढ़ रहे अपराध और पुल-पुलिया के गिरने जैसे मसलों को लेकर लगातार हमलावर है। राष्ट्रीय जनता दल अफसरों की मनमानी जैसे मसलों को लेकर भी कई दिनों से सरकार की घेराबंदी कर रहा है। 

मनोज भारती: जनसुराज का अध्यक्ष बनते ही मनोज भारती ने कर दिया बड़ा दावा, प्रशांत किशोर का भी लिया नाम

मनोज भारती मधुबनी के निवासी हैं। नेतरहाट आवासीय विद्यालय से उन्होंने हाई स्कूल पास की। फिर आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने 1988 में यूपीएससी क्वालीफाई कर भारतीय विदेश सेवा में नौकरी प्राप्त की। इंडोनेशिया यूक्रेन तिमोर लेस्ते और बेलारूस जैसे देशों में भारत के पूर्व राजदूत रहे।

फतुहा-बख्तियारपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की स्पॉट डेथ, परिवार में मचा कोहराम

पटना के फतुहा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार तीन लोग रुकुनपुर से खुशरूपुर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतकों की पहचान गंगा राय राहुल कुमार और शिवशंकर प्रसाद के रूप में हुई।

पटना। पटना जिले फतुहा में फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई।