Skip to main content

बिहार में बाढ़ से कहां-कहां मच रही तबाही? देखें भयावह तस्वीरें; कमला बलान से पानी ओवरफ्लो

बिहार के दरभंगा समेत कई जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोसी और कमला नदी के जलस्तर में मामूली कमी के बाद फिर वृद्धि हुई है जिससे निचले इलाकों में बसे लोगों को घर छोड़ने की संभावना बन गई है। कई पंचायतों में लोग पानी से घिरे हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पटना/ दरभंगा/भागलपुर:- दरभंगा जिले में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड से होकर गुजरने वाले कोसी और कमला नदी के जलस्तर में सोमवार की रात मामूली कमी हुई। लेकिन, मंगलवार की अहले सुबह से जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है।

बिहार में तबाही मचा रहा नेपाल का पानी, नदियों के 7 तटबंध तबाह; नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

नेपाल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। गंडक और कोसी नदियों में पानी का स्तर बढ़ने से कई जिलों तबाही जैसे मंजर हैं। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि पहली बार पूरे नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने के कारण उत्तर बिहार की नदियों में रिकॉर्ड पानी आया है। सरकार तटबंधों को और मजबूत बनाने की योजना बना रही।

पटना। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सात जगह तटबंध टूटें हैं। ऐसी स्थिति गंडक में 21 वर्ष और कोसी में 56 वर्ष बाद अत्यधिक पानी के दबाव के कारण सामने आया है

पटना में कुरियर कंपनी के जरिए शराब की होम डिलीवरी! उत्पाद टीम ने किया भंडाफोड़; हजारों बोतल दारू संग 3 गिरफ्तार

पटना में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरियर कंपनी के बैग में शराब की बोतलें डालकर दूसरों राज्यों से पटना पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह लंबे समय से पटना व अन्य जिलों में डिलीवरी कंपनी के माध्यम से शराब की सप्लाई करता था।

पटना। बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन अवैध शराब की तस्करी करने वाले धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी जिले नई-नई तरकीब से शराब तस्करी किए जाने की खबरें आती रहती हैं।

तेजी से बढ़ रहे मुसलमान, 2027 में… विवादित बयान देकर बुरे फंसे विधायक, रह चुके हैं मंत्री

बिजनौर में सपा विधायक महबूब अली ने कहा कि मुसलमानों की संख्या बढ़ने से 2027 तक भाजपा का राज खत्म हो जाएगा। उन्होंने भाजपा की तुलना मुगल साम्राज्य से की। पुलिस ने विधायक और सपा जिलाध्यक्ष पर दो धर्मों के बीच वैमनस्य फैलाने का मुकदमा दर्ज किया। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को नकाराते हुए कहा सपा हिंदू-मुस्लिम एकता की पार्टी है।

बिजनौर। अमरोहा के सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने रविवार को बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे 2027 तक भाजपा राज खत्म हो जाएगा।

मीसा भारती से लेकर हेमंत सोरेन तक..., पप्पू यादव के पिता की श्रद्धांजलि सभा में दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा

पूर्णिया में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री व सांसद मीसा भारती सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। शिक्षा जगत बुद्धिजीवी और गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पूर्णिया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्थानीय रंगभूमि मैदान में किया गया।

सबकुछ तबाह करता तेजी से आगे बढ़ रहा कोसी बराज का पानी, गांव-घर से लेकर फसल तक हो रहे तहस-नहस

बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। कोसी बराज से 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से मधेपुरा जिले के आलमनगर और चौसा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बन गई है। पानी तेजी से बढ़ रहा है और कई गांव डूबने के कगार पर हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।

दरभंगा में रौद्र रूप में आई कोसी और कमला, इन जिलों से भी सामने आ रहीं तस्वीरें

बिहार के दरभंगा जिले में कोसी और कमला नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के पास कोसी नदी का तटबंध टूटने से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।

बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, कई तटबंध टूटने से हड़कंप; लाखों की आबादी प्रभावित

बिहार में इन दिनों बाढ़ से तबाही का खतरनाक मंजर देखने को मिल रहा है। नदियों में उफान से 6 तटबंध और एक सुरक्षा बांध ध्वस्त हो गए हैं। बगहा शहर में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जोगबनी में ट्रैक पर पानी चढ़ गया है जिसकी वजह से छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

पटना। नेपाल में लगातार वर्षा से बिहार में नदियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के भुभोल गांव के समीप कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध करीब 10 मीटर की दूरी में रविवार की देर रात टूट गया

बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल, कई घर पानी में समाए; रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ने से ट्रेनें कैंसिल

बिहार में बाढ़ से तबाही मच गई है। कई जिलों में अनेकों घर पानी में समा गए हैं। वहीं कुछ इलाकों में ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। कोसी से लेकर बागमती नदी तक जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बाढ़ से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

पटना। बिहार में भारी के बाद लगभग सभी नदियों में उफान आ गया है। नेपाल में भी भारी वर्षा के कारण आज (29 सितंबर 2024) सुबह पांच बजे कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं।

शिवहर में बाढ़ से हाहाकार...उफान पर बागमती नदी, कई गांव हुए खाली; तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

बिहार के शिवहर में बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है। नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों में रिसाव हो रहा है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दर्जनों गांवों को खाली कर दिया है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

शिवहर। बिहार के शिवहर में हुई बारिश के बाद बागमती नदी ने शिवहर में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में बागमती नदी लाल निशान से 2.22 मीटर ऊपर बह रही है।