Skip to main content

बिहार में स्मार्ट मीटर पर सियासी पारा हाई! RJD ने रखी बड़ी डिमांड; क्या करेंगे CM नीतीश कुमार

बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद ने सरकार से स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि बिना लोगों की सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर आम जनता को बिना विश्वास में लिए जबरिया स्मार्ट मीटर क्यों लगाया जा रहा है?

पटना। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बयान के बाद अब राजद ने स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए हैं। राजद ने कहा है कि सरकार स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जांच कराए। गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी।

नए टारगेट के साथ पटना पहुंचे जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी शनिवार को पटना पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और अब प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित करना है। बता दें कि जेपी नड्डा लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

Bihar News: पटना सहित 13 जिलों में 24 घंटे के अंदर Flash Flood की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश

बिहार के 13 जिलों में अगले 24 घंटे में फ्लैश फ्लड का अलर्ट है। पटना पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी शिवहर मुजफ्फरपुर गोपालगंज सिवान सारण वैशाली जहानाबाद मधुबनी और भोजपुर जिला शामिल है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है। विभाग ने अधिकारियों को सोशल मीडिया व समाचारपत्रों के माध्यम से लोगों को इस बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया है।

Land For Job Scam: लालू यादव ही मुख्य साजिशकर्ता, चार्जशीट में ED का दावा, परिवार पर भी गंभीर आरोप

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल की है जिसमें लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में दावा किया गया है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने रिश्वत के तौर पर प्लॉट लिए थे।

पटना। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें लालू यादव को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।

यूपी-बिहार के लोगों के मजे; दिवाली और छठ पर चलेंगी 6000 स्पेशल ट्रेंने

त्योहारी सीजन (Festive Season) में बाहर रहने वाले लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं ताकि परिवार के साथ दुर्गा पूजा दिवाली और छठ जैसे त्योहार मना सके। हालांकि कई बार ट्रेन टिकट न मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ता है। परदेसियों की इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने फेस्टिव सीजन में 6000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

Bihar Flood News: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, बड़ा पुल ध्वस्त; पीरपैंती से झारखंड तक टूटा संपर्क

Flood in Bhagalpur बिहार के भागलपुर जिले में बाखरपुर से बाबूपुर के बीच एक पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जिससे दियारा से बाबूपुर-बाखरपुर का सड़क संपर्क टूट गया। यह सड़क पीरपैंती बाजार से बाखरपुर बाबूपुर होते हुए झारखंड को जोड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की तत्काल मरम्मत की मांग की है ताकि दैनिक गतिविधियों में आसानी हो।

'एनडीए ने ही एनडीए को हराया', उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद में एनडीए ने ही एनडीए को हराया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार हो।

Bihar Train News: उत्तर प्रदेश के डीजी को ट्रेन में दे दिया गंदा बेडरोल, फिर रेलवे बोर्ड तक को आना पड़ा सामने

नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक पुलिस महानिदेशक (डीजी) को गंदा बेडरोल देने के मामले में रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई की। समस्तीपुर डीआरएम ने जयनगर कोचिंग डिपो के चार सीनियर सेक्शन इंजीनियरों पर कार्रवाई का आदेश दिया जिसमें दो को निलंबित किया गया और पेनाल्टी के साथ चार्जशीट दी गई। रेलवे ने इस तरह की गलती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वाह रे बिहार पुलिस! शराब बरामदगी के बाद पीसी कर लूट रहे थे वाहवाही, बाहर एक शराबी नशे में काट रहा था बवाल

Jamui News जमुई के खैरा में शराबबंदी का मजाक उड़ाता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन थाने के बाहर एक शराबी हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। वह शराब के नशे में धुत्त था लाठी लेकर सड़क पर चलता और वाहनों पर हमला करने की कोशिश करता। बाद में वह सड़क पर ही सो गया।

जमुई। जमुई के खैरा से एक तस्वीर निकल कर सामने आ रही है, उससे तो यही कहा जा सकता है कि ये कैसी शराबबंदी ? एक तरफ थाना में अवैध शराब की बरामदगी को लेकर हो रही थी पुलिस की प्रेसवार्ता तो दूसरी तरफ थाना के ठीक बाहर एक शराबी का चल रहा था हाई वोल्टेज ड्रामा।

Bihar Politics: 'राम नाम सत्य है...', दुबई में बैठे तेजस्वी ने नीतीश कुमार की बढ़ाई टेंशन, सियासी पारा हाई

Tejashwi Yadav on Nitish Kumar बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरने का सिलसिला जारी रखा है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपराध की 143 घटनाओं की सूची जारी की है जिनमें मुजफ्फरपुर मुंगेर बेगूसराय और पटना समेत अन्य जिलों में घटित अपराध शामिल हैं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अपराध निरंतर बढ़ रहा है।