Bihar Flood News: बिहार में कहां-कहां मचा है बाढ़ से हाहाकार? देखें डराने वाली तस्वीरें; हाथीदह में टूटा रिकॉर्ड
अगस्त 2021 को सर्वाधिक उच्च जल स्तर 43.52 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह यहां उच्च जल स्तर 43.99 मीटर तक पहुंच गया। इसके अलावा मनेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 107 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
पटना। पटना में गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हाथीदह घाट पर उच्च जल स्तर का पुराना रिकर्ड टूट गया। 16 अगस्त 2021 को सर्वाधिक उच्च जल स्तर 43.52 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार की सुबह यहां उच्च जल स्तर का पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 43.99 मी पहुंच गया।
Nawada News: नवादा में दबंगों के आतंक पर सियासत शुरू, चिराग पासवान के साथ मांझी को किया जा रहा ट्रोल
नवादा में महावंचित परिवार की बस्ती में आग लगने के बाद दहशत का माहौल है। शाम करीब 7.30 बजे फोन आया कि नवादा के कृष्णा नगर मांझी टोले में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस तुरंत दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग बुझाने में कुछ समय लगा। ग्रामीणों के अनुसार दबंगाों के समूह ने आग लगाना शुरू कर दिया।
Bihar News: 15 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर आ गया नया निर्देश, नीतीश सरकार ने वाहन मालिकों को दे दी बड़ी राहत
बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर नया प्रावधान आ गया है। नीतीश सरकार ने पुरानी और खटारा गाडि़यों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निजी और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग-अलग छूट की व्यवस्था की गई है। इससे वाहन मालिकों को काफी फायदा होगा। परिवहन विभाग ने भी इस संबंध एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
पटना। राज्य सरकार ने पुरानी और खटारा गाडि़यों की स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए लंबित देनदारियों पर एकमुश्त छूट का प्रविधान किया है।
Bihar News: गया में पूर्व MLC सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के आवास पर NIA का छापा
गया में पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए ने छापामारी शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनआईए की चार सदस्य टीम नेत्री के आवास पर छापामारी करते हुए सर्च अभियान चला रहे हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। छापामारी को लेकर अभी कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।
आय से अधिक संपत्ति मामला: बिहार के IAS संजीव हंस और पूर्व MLA गुलाब यादव पर FIR दर्ज
बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अनुशंसा के बाद विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने यह कार्रवाई की है। संजीव और गुलाब के अलावा प्राथमिकी में दर्जनभर अन्य लोगों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
Bihar Bhumi Survey: क्या भूमि सर्वे पर लगेगी रोक? पटना हाई कोर्ट पर टिकी निगाहें; मुश्किल में सरकार
बिहार भूमि सर्वेक्षण पर रोक लगाने के लिए पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि वर्तमान सर्वे त्रुटिपूर्ण है और इससे भविष्य में मुकदमेबाजी बढ़ेगी। वहीं कॉलेज की भूमि पर शराब नष्ट करने के मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार पर एक लाख का अर्थदंड लगाया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासन मनमाने तरीके से काॉलेज की भूमि का उपयोग नहीं कर सकता।
पटना। बिहार में चल रहे भूमि सर्वे पर रोक लगाने के लिए अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने पटना हाई कोर्ट में एक लोकहित याचिका दायर की है।
पटना SSP ने देर रात 6 थानों में बोला धावा, जायजा लेने के बाद SP-DSP को दे दिया नया निर्देश
पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार की सुबह पटना पूर्वी क्षेत्र के कई थानों में दबिश दी। इस दौरान थानेदार से लेकर सिपाहियों तक में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को चेताया तो कुछ को शाबाशी भी दी। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुबह की गश्ती का भी जायजा लिया। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।
पटना। पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा मंगलवार की सुबह एसएसपी कंकड़बाग, पत्रकार नगर और चित्रगुप्त नगर थानों में गए। इससे पहले उन्होंने मध्य क्षेत्र के एसकेपुरी थाने का निरीक्षण किया था।
Dial 112 के पुलिस कर्मियों की दबंगई, गाड़ी से टकराई गाय तो पशुपालक की बेरहमी से कर दी पिटाई; मचा बवाल
बिहार के मधुबनी जिले बेनीपट्टी इलाके में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोग भड़क उठे हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इसको लेकर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है।
बेनीपट्टी। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बसैठ में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान राहुल कुमार झा के रूप में हुई है। पिटाई किए जाने के विरोध में लोगों ने बसैठ में सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया है। घायल राहुल को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया है।
Saharsa News: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में हुआ एक्शन, स्कॉर्पियो गाड़ी को सहरसा पुलिस ने किया बरामद
सहरसा में सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहली घटना में चलती कार में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया। दूसरी घटना में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी जिसकी जांच की जा रही है।
सहरसा। सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चलती कार में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Son River: तेजी से बढ़ रहा सोन नदी का जलस्तर, बराज से छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी
सोन नदी में जलस्तर में वृद्धि जारी है जिससे बिहार में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इंद्रपुरी बराज से 5 लाख 22 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं लोगों को सोन की तरफ जाने से भी रोका जा रहा है।
रोहतास:-लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार को भी सोन के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। ऐसे में इंद्रपुरी बाराज से पांच लाख 22 हजार क्यूसेक से अधिक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।