Skip to main content

Bihar Flood Live: बिहार में कहां-कहां आई बाढ़? देखें डराने वाली तस्वीरें, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में घुसा पानी

बिहार में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। निचले इलाके और दियारा वाले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई जगह आवासीय कॉलोनी और स्कूलों में भी पानी घुस गया है। पटना में कई स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गई है।

Vinay Tiwari IPS: कौन हैं मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी विनय तिवारी? नाम सुनकर ही थर्रा उठते हैं अपराधी

मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी विनय तिवारी ने पदभार संभालते ही रेल क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी कोशिश होगी कि अपराधी रेल क्षेत्र में अपराध करने से पहले ही थर्रा उठेंगे। झपट्टामारी सहित अपराध के बदले ट्रेंड को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी के रूप में उत्तर प्रदेश के 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। संयुक्त भवन स्थित कार्यालय में मुख्यालय रेल डीएसपी निधि रानी से उनको प्रभार देने के बाद स्वागत किया।

फेमस भोजपुरी गायिका की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापामारी, एक और बड़े सिंगर की बढ़ेगी टेंशन! पढ़ें पूरा मामला

भाेजपुरी की एक बड़ी गायिका सोनू मुस्कान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट से भी वारंट जारी करा सकती है। मामला फर्जी नौकरी से जुड़ा है। पुलिस को अब एक और बड़े भोजपुरी गायक की तलाश है। उनका मानना है कि वह भी रैकेट में शामिल हो सकता है।

मुजफ्फरपुर। फर्जी नौकरी रैकेट में शहर के चर्चित भजन गायिका सोनू मुस्कान के शामिल होने के आरोपों के बाद भोजपुरी के एक बड़े गायक के भी इसमें शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

नहीं रहे पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव, पटना के AIIMS में हुआ निधन; पैतृक गांव खुर्दा में होगा अंतिम संस्कार

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन हो गया है। उन्होंने पटना के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बारे में पप्पू यादव ने खुद ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। इस घटना के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पप्पू यादव ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है।

पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे। पटना के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया है। पप्पू यादव ने ट्वीट के जरिए पिता के निधन के बारे में जानकारी दी। 

Tata Patna Vande Bharat: दो मार्गों से होगा टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन, यहां देखें रूट चार्ट और किराया

टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन को दो मार्गों से चलाया जाना है। रेलवे विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि मंगलवार को टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं होगा। अगर किराये की बात करें पटना से गया का किराया चेयर कार में 650 रुपये होगा। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1070 रुपये होगा।

पटना। भारतीय रेलवे ने टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन को दो मार्गों से चलाने का निर्णय लिया गया है। रविवार एवं सोमवार को वंदे भारत ट्रेन का मार्ग बदला होगा। वहीं बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार दूसरे मार्ग से वंदे भारत ट्रेन चलाने निर्णय लिया गया है।

Ara News: आरा के नए डीएम का रौद्र रूप, 6 सीनियर अफसरों का काटा वेतन; दो दिन के अंदर मांगा जवाब

आरा में डीएम के एक्शन से हड़कंप मच गया है। दरअसल ड्यूटी से गायब रहे छह अफसरों और आठ कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ डीएम ने सभी लापरवाह अधिकारियों से दो दिन में जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

आरा। भोजपुर जिले में कार्यालय से गायब रहना अफसर और कर्मियों को अब महंगा पड़ने लगा है। नए डीएम तनय सुल्तानिया ने कार्यभार संभालने के साथ प्रखंड-अनुमंडल से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी कार्यालय का निरीक्षण करवाना शुरू कर दिया है।

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

छपरा में अलग-अलग नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली तब तक उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

छपरा। सारण जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने आंखे खोली तब तक उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था।

तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा!

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार अंधे बहरे और गूंगे हो चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब कुछ दिखाई नहीं देता है दिखता भी है तो बोलते नहीं। तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथ लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

Patna News: सावधान! बिजली काटने और बिल में सुधार करने के नाम पर हो रही ठगी, पटना में शातिरों ने लगाया 2 लाख का चूना

अभियंता बन बिजली कटने का झांसा देकर ठग ने खाते से 2.19 लाख उड़ा लिए। यह घटना बिहार की राजधानी पटना की बताई जा रही है। ठग ने बिजली बिल में सुधार कराने के बहाने फोन में एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद लाखों रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा।

पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर निवासी कौशल किशोर प्रसाद के खाता से साइबर ठगों द्वारा दो लाख 19 हजार रुपये अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

Begusarai News: सदर अस्पताल से नवजात गायब, 60 हजार में हुई डील; गार्ड समेत खरीददार गिरफ्तार

 इस मामले में गार्ड और खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नवजात को एसएनसीयू चोरी किया गया था।

बेगूसराय। बेगूसराय सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात बीती रात गायब हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सतर्कता से चोरी होने के करीब 3 घंटे बाद ही बच्चों को बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की संलिप्तता सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिला के रामनगर सूफियाबाद निवासी करण कुमार की शादी लोहिया नगर झोपड़पट्टी हुई है।