Bihar News: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, मुसरीघरारी में 5 स्कूली बच्चों को मिनी ट्रक ने कुचला; 2 की मौत
समस्तीपुर के मुसरीघरारी में एनएच 28 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पांच स्कूली बच्चों में 2 की मौके पर मौत हो गई है। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पब्लिक ने धर दबोचा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
समस्तीपुर:- समस्तीपुर के एनएच 28 के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाटोल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन को स्थानीय लोगों ने इलाज को ले अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
Vande Bharat: बिहार को मिली 3 नई वंदे भारत, यूपी-बंगाल को भी फायदा; टाइम-टेबल और रूट चार्ट जारी
पूर्व मध्य जोन को रेलवे ने दी तीन नई वंदे भारत की सौगात दी है। टाटा-पटना वाराणसी-देवघर और गया-हावड़ा के बीच ये ट्रेनें चलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। टाटा-पटना वंदे भारत टाटा से सुबह 05.30 बजे रवाना होगी और 12.45 बजे पटना जंक्शन पहंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 14.15 बजे पटना से खुलेगी और 21.30 बजे टाटा पहुंचेगी।
शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर; फिर झटके में किया 'खेला', बिहार के एक मंदिर में चोरी की वारदात
बिहार के छपरा में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक चोर ने भोले बाबा के साथ ही धोखा कर दिया। चोर ने भोले बाबा के ऊपर लगे नाग को ही चुरा कर छू मंतर हो गया। यह घटना अब सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
छपरा। बिहार के छपरा में एक शातिर चोर की करतूत सामने आई है। चोर ने भोलेनाथ को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी धोखा दे दिया।
चोर ने भगवान भोलेनाथ को प्रणाम कर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला में बाबा बटुकेश्वर नाथ मंदिर स्थित शिवलिंग के नाग की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की नई रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, पुलिस की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भी उठाया सवाल
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसने सभी लोगों को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पटना में पिछले छह महीने में हत्या की 175 घटनाएं हुईं हैं। इसको लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। इसके साथ उन्होंने एक सुझाव भी दिया है।
पटना। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। एक ओर वे मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाएं करने में जुटे हैं तो दूसरी ओर प्रदेश की विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का मौका भी नहीं छोड़ रहे।
Smart Meter in Bihar: स्मार्ट मीटर नहीं लगाया तो काट दी पूरे गांव की बिजली, फिर लोगों ने सिखा दिया सबक
भोजपुर जिले के बामपाली गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आरा-बक्सर फोर-लेन को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे गांव की बिजली काट दी। ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सड़क जाम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
केजरीवाल के पूर्व मंत्री तोमर की फर्जी डिग्री में आया नया अपडेट, यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को सौंपे दस्तावेज
इस मामले में हाईकोर्ट ने भागलपुर विश्वविद्यालय से डिग्री रद्द करने से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। विश्वविद्यालय ने कोर्ट को दस्तावेज सौंप दिए हैं। दरअसल तोमर की डिग्री को फर्जी पाए जाने के बाद रद्द कर दिया था। अब हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है।
भागलपुर। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ (कानून) की डिग्री पूर्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) द्वारा रद्द कर दी गई थी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय को पूर्व मंत्री ने हाइकोर्ट में चुनौती दी है।
Patna Serial Blast: सुरक्षा कारणों से 2022 में ही भागलपुर शिफ्ट करा दिये गए थे चारों आतंकी, नवंबर 2021 में सुनाई गई थी फांसी
पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को हुंकार रैली में हुए सीरियल धमाके में फांसी की सजा मिलने के बाद चार जनवरी 2022 को इम्तियाज हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह विशेष केंद्रीय कारा के अति सुरक्षित टी-सेल में शिफ्ट कराए गए तब से यहीं रखे गए हैं आतंकी। वहीं इन 4 आरोपियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई।
शौच कर रहा था किसान, अचानक मगरमच्छ ने कर दिया हमला; अगर न करता ये काम तो चली जाती जान
मगरमच्छ की आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे वह बच गया। घायल किसान का इलाज चल रहा है। इलाके में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से लोग भयभीत हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चमैनिया नाला से बुधवार की सुबह सात बजे निकलकर मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान भी मगरमच्छ से भिड़ गया और उसके बायीं आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे उसकी जान बची।
News: 2 महीने तक बंद रहेंगे मुजफ्फरपुर जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म, खास वजह आई सामने; पढ़ें पूरा प्लान
मुजफ्फरपुर जंक्शन के दो प्लेटफॉर्म दो महीने तक बंद रहेंगे। इसको लेकर खास वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि सात और आठ नंबर प्लेटफार्म 26 सितंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेंगे। ऐसे में मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन एक और छह नंबर प्लेटफार्म से होगा। कंबाइंड टर्मिनल भवन से बनने वाले फुटओवर ब्रिज के लिए यह बंद किया जा रहा है।
Bijli Chori: बिहार में 3 जिलों के बिजली उपभोक्ता हो जाएं सावधान, जांच का मिला ऑर्डर; अचानक घर पहुंचेंगे अधिकारी
बिहार के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी और पूर्णिया में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बिजली विभाग ने ऐसे 500 से अधिक ग्राहकों की लिस्ट तैयार कर ली है जिनके घर में 100 यूनिट से कम बिजली की खपत हो रही है। अब इन सभी घरों की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर विद्युत सर्किल में सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं की त्रिस्तरीय जांच शुरू हो गई है। इसमें कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता, कार्यपालक विद्युत अभियंता और विद्युत अधीक्षण अभियंता की अलग-अलग टीम बनाई गई है।