Ara News: ट्रिपल मर्डर का आरोपी 5 घंटे बाद थाने से फरार, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा; थानाध्यक्ष समेत 3 अधिकारी निलंबित
Ara News बिहार के भोजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां ध्यान देने बात यह है कि गिरफ्तार होने के पांच घंटे बाद ही आरोपी थाने से फरार हो गया।
Buxar News: डुमरांव बीएसएपी के शौचालय में लटकता मिला जवान का शव, मचा हड़कंप; दो दिनों से था लापता
बिहार के बक्सर के डुमरांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसएपी-चार के परिसर में एक जवान का फंदे से लटकता शव मिला है। मृतक जवान की पहचान सुपौल निवासी अजय कुमार राय के रूप में हुई है। यह घटना डुमरांव बीएसएपी में पहले हुई इसी तरह की घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।
Supaul News: सुपौल में आम के बगीचे में चल रहा था काला खेल,अचानक पुलिस की पड़ी रेड; पुड़िया खोलते ही उड़े होश
सुपौल की सदर थाना पुलिस ने सुखपुर गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोडेड कट्टा कारतूस और 41 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिंटू सिंह अपने आम के बगीचे में चुलाई शराब बनाकर बेचता है। छापेमारी के दौरान मिंटू सिंह के अलावा आशीष कुमार सिंह और राजाराम झा को भी गिरफ्तार किया गया।
Bihar Bhumi Survey 2024: सरकार किसी की जमीन नहीं लेगी, इत्मीनान से भरें स्वघोषणा पत्र; जान लें नियम-कायदे
बिहार सरकार ने एक बार फिर जमीन सर्वे को लेकर जानकारी साझा की है। सरकार किसी भी रैयत की जमीन नहीं लेगी लोग इत्मीनान से स्वघोषणा पत्र दाखिल करें। विभाग के सचिव ने कहा कि अगर जमीन से जुड़ा कागजात लेना ही है तो इसे ऑनलाइन माध्यम से भी ले सकते हैं। सचिव ने कहा कि स्वघोषणा पत्र के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है।
Nalanda News: नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ओपी अध्यक्ष चोटिल; एक जवान का फटा सिर
नालंदा जिले में शराब तस्करों का मन बढ़ गया है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है। दरअसल शराब तस्करों ने मंगलवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें ओपी अध्यक्ष चोटिल हो गए। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। हालांकि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया है।
हरनौत। नालंदा जिले में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। दरअसल, पुलिस शराब की तस्करी और पीने की सूचना पर हरनौत के चेरो बाजार में कथित ग्रामीण चिकित्सक मिथलेश पासवान के यहां छापामारी करने पहुंची।
Bihar Land News: 100 हेक्टेयर से बड़ी आर्द्रभूमि का तैयार होगा स्वास्थ्य कार्ड, नीतीश सरकार का अहम फैसला
बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के बीच अब आर्द्रभूमि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि 100 हेक्टेयर से बड़ी 33 आर्द्रभूमि का स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की चौथी बैठक में दी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से 36 आर्द्रभूमि की पहचान की जाएगी।
Bhagalpur News: भागलपुर में BJP नेता पर बम-गोली से हमला, सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार ; इलाके में फैली दहशत
भागलपुर में भाजपा नेता शशि मोदी पर सोमवार शाम बम और गोली से हमला किया गया है। इसके बाद तलवार से सिर पर भी प्रहार किया गया। यह घटना महादेव तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और बम भी फोड़े। शशि मोदी को गंभीर हालत में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
Rapido Bike: रैपिडो बुक कर चोरी करने जाता था गैंग, OLX पर बेचते थे सामान; पुलिस ने ऐसे किया काबू
पटना में एक शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने काबू किया है। पता चला है कि गिरोह के बदमाश रैपिडो बाइक बुक कर चोरी करने के लिए जाते थे। फिर चोरी किए सामान को ओएलएक्स पर नए पेपर तैयार कर बेच देते थे। इनके पास से चोरी की दो बाइक मास्टर की दो मोबाइल और एक टैब बरामद हुआ है।
Upendra Kushwaha: उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई PK और तेजस्वी की टेंशन! विधानसभा चुनाव से पहले RLM ने सेट किया बड़ा टारगेट
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से ही तमाम नेता लोगों के बीच जा रहे हैं। एक तरफ प्रशांत किशोर गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी आज से कार्यकर्ता संवाद के लिए निकल पड़े हैं। इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है जिससे दोनों की टेंशन बढ़ सकती है।
नवादा। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दिग्गज नेता तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।
अंतरिक्ष के दुनिया की जानकारी लेने ISRO जाएंगे सरकारी स्कूल के टॉप बच्चे, 9 जिलों के शिक्षक भी रहेंगे साथ
सरकारी स्कूलों के टॉपर छात्रों के लिए खुशखबरी है। कक्षा 9वीं 10वीं और 11वीं के 100 टॉपर छात्र को अंतरिक्ष की दुनिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी छात्र अंतरिक्ष के बारे में जानकारी लेने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र जाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसरो जाने वाले बच्चों के साथ 20 शिक्षक भी जाएंगे।