उ०प्र०: लखनऊ जंक्शन और चारबाग स्टेशन को मिलाकर बनेगा ग्रेटर चारबाग... डीआरएम ने की पहल; यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
लखनऊ सुनील यादव
उ०प्र० समाचार: सीएम योगी ने माता पाटेश्वरी देवी के दर्शन कर कल्याण की कामना कर पूजा-अर्चना, की
लखनऊ सुनील यादव
उ०प्र०: 'जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी जीरो,अखिलेश ने कहा- बीजेपी के लोग ही बीजेपी के खिलाफ
लखनऊ सुनील यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि 'जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी यूपी में जीरो है। बीजेपी के लोग ही बीजेपी के खिलाफ हैं। करप्शन में एक आईएएस अधिकारी को पकड़ा गया है। वहीं एक अन्य अधिकारी का पैसा दूसरे प्रदेश में मिला।
यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी यूपी में जीरो हो गई है।
ईद और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई मीटिंग, डीएम-एसपी से लेकर थानेदार तक को निर्देश
लखनऊ संवाददाता
जुमा अलविदा और ईद पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं, असमाजिक तत्वों पर रखें निगाह: डीजीपी
लखनऊ विनोद यादव ब्यूरो चीफ
UP DGP: यूपी डीजीपी ने जुमा अलविदा नमाज और ईद को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के नाम पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने अलविदा की नमाज और ईद पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने बुधवार को सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज व जिलों के कप्तानों को अलविदा की नमाज और ईद पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कहा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें, एक्शन प्लान बनाकर पूर्वाभ्यास करा लें।
शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों का ईको गार्डन में धरना, फिर से घेरेंगे मंत्रियों का आवास; आंदोलन करेंगे तेज
Lucknow buro chief Sunil Yadav
यूपी: विधायक नंद किशोर गुर्जर का पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, सरकार की आलोचना पर मांगा जवाब
ब्यूरो चीफ लखनऊ सुनील यादव
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
प्रियंका गांधी पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'
दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था अंतत लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
लखनऊ में चला पूरे दिन हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर भी माल्यापर्ण से नहीं रुके अखिलेश; जानिए दिनभर की 10 बड़ी बातें
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी जाने से रोक दिया गया। उन्होंने बैरिकेड्स लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह परंपरा शुरू कर रही है कि आज वह हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं करने दे रही है कल आप u200dउनके महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना।
लखनऊ। लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआइसी (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) जाने की अनुमति नहीं मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को उनके घर के पास रोक लिया गया।
UP News: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार को केंद्र से मिले 32 हजार करोड़ रुपये, सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया
केंद्र सरकार ने राज्यों को 178173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया। उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 31962 करोड़ रुपये मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को मिली धनराशि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया। यह राशि त्योहारों की तैयारियों और राज्य के विकास में मदद करेगी। इससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लखनऊ। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण (टैक्स रिवॉल्यूशन) जारी किया है, इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये मिले हैं।