कई बार लखनऊ आए Ratan Tata, हमेशा एक ही होटल में ठहरे; मैनेजर ने बताया- खुद ही करते थे अपने कमरे में सारा काम
रतन टाटा के निधन से देश ने एक महान उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति को खो दिया है। रतन टाटा ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कीं और भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया । टाटा टेल्को के उद्घाटन से लेकर और कई बार उनका लखनऊ आना-जाना रहा । इस दौरान वह हमेशा होटल ताज में रुकते थे ।
लखनऊ। रतन टाटा इतने बड़े उद्योगपति होते हुए भी बहुत ही सहज और सरल थे। टाटा टेल्को के उद्घाटन से लेकर और कई बार उनका लखनऊ आना-जाना रहा। इस दौरान वह हमेशा होटल ताज में रुकते थे। लखनऊ उनको बहुत अच्छा लगता था। वह हमेशा कहते थे, यहां आकर अच्छा लगता है।
भाजपा झंडा लगी गाड़ी से आयोग पहुंचे 'भोले बाबा', न्यायिक आयोग के सवालों का दिया जवाब; भारी सुरक्षाबल तैनात
हाथरस में हुए भगदड़ कांड के मामले में भोले बाबा आज लखनऊ में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उनके आने से पहले पुलिस ने पूरे जनपद बाजार को बंद करा दिया। भक्तों का तांता लगा हुआ है लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते किसी को भी उनके आस-पास नहीं जाने दिया जा रहा है। वह फॉर्च्यूनर गाड़ी से वहां पहुंचे।
लखनऊ। हाथरस में सत्संग के मची भगदड़ के दौरान 121 की जान चली गई थी। इसी मामले में आज नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा लखनऊ में न्यायिक आयोग में पेश हुए। उन्होंने न्यायिक आयोग के सवालों का जवाब दिया।
यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन, अखिलेश यादव ने अटकलों पर लगाया विराम
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे और आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव को पूरे परिवार ने श्रद्धांजलि दी है साथ ही उन्होंने स्वर्गीय रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीओ जियाउल हक हत्याकांड के सभी दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना भी लगा; सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला
प्रतापगढ़ के कुंडा में सीओ जियाउल हक के हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने दस दोषियों को उम्रकैद की सजा और एक लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह घटना 2013 में हुई थी जब जमीन विवाद में प्रधान नन्हे यादव और सीओ जियाउल हक की हत्या हुई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की थी।
'किसी भी जाति-सम्प्रदाय पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं', सीएम योगी बोले- चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा महापुरुषों देवी-देवता संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करेगा तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्वक सजा दिलवाई जाएगी लेकिन सभी मत मजहब सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। विरोध के नाम पर अराजकता तोड़-फोड़ या आगजनी स्वीकार नहीं है जो ऐसा दुस्साहस करेगा उसे उसकी कीमत चुकानी होगी।
इकाना स्टेडियम पहुंचे सीएम योगी ने जब थामा बल्ला, लगाए शानदार शॉट्स; देखें PHOTOS
इकाना स्टेडियम में रविवार को 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाया जा रहा है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपन जिम भी बनाए जा रहे हैं। विकासखंडों में मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
यूपी के DGP प्रशांत कुमार का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई एक माह की रोक
यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने दशहरा दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर एक महीने की रोक लगा दी है। आठ अक्टूबर से आठ नवंबर तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकेगा। विशेष परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही छुट्टी दी जाएगी। इस दौरान बाजारों और अन्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
8 KM पीछा कर युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने भी 48 घंटे दौड़ाया; वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ऑफिस से घर जा रही स्कूटी सवार युवती का शहीद पथ पर आठ किलोमीटर तक एक युवक ने पीछा किया। उसने युवती से छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से बची। पीड़िता जब मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने उसे 48 घंटों तक दौड़ाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
लखनऊ में डिलीवरी ब्वाय की हत्या पर Akhilesh Yadav का रिएक्शन, कहा- हर सप्ताह हो रहीं अपराध की सैकड़ों घटनाएं
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हत्या लूट दुराचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर सप्ताह अपराध की सैकड़ों घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार में असली अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है।
यूपी के पूर्वांचल व अवध में तेज बारिश से फजीहत, अब तक 10 की मौत; 20 से अधिक जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से बरसात में कमी आएगी लेकिन बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलेगी। कुछ इलाकों में सोमवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में हुए अचानक बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर दूसरे सप्ताह तक प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बरसात हो सकती है।