17 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी, डॉग स्क्वाड की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश
लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में एक तीन मंजिला इमारत के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 28 घायल हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है और मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटना में कई लोगों के लापता होने की भी खबर है और उनके परिजन उन्हें खोजने की गुहार लगा रहे हैं।
तेज बारिश के दौरान धंसा पिलर, फटा प्लास्टर, ऐसा लगा कि भूकंप आ गया
तेज बारिश के दौरान लखनऊ में एक कॉम्प्लेक्स का पिलर धंस गया जिससे इमारत हिलने लगी और दूसरी मंजिल से प्लास्टर गिर गया। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए जिन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ एसडीआरएफ और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हादसे ने शहर में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
UPPCL: कटिया लगाकर चलाए जा रहे थे एसी, बिजली विभाग ने छापा मारा तो मचा हड़कंप; 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज
यूपी के बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है। हैदरगंज चार मीनारी मस्जिद और कच्ची कालोनी में छापेमारी कर 14 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। लोग घरों में एसी और कूलर चोरी की बिजली से चला रहे थे। अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज
स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करे नियामक आयोग', ब्लैक लिस्ट कंपनियों द्वारा मीटर लगाए जाने पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने गोवा में दो मीटर निर्माता कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। परिषद ने विद्युत नियामक आयोग से हस्तक्षेप कर मीटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। बता दें इस कंपनी ने 10 प्रतिशत की जगह तीन प्रतिशत लखनऊ। गोवा में ब्लैक लिस्ट दो मीटर निर्माता कंपनियों के प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
राहुल गांधी के विवादित बयान से हिंदू महासभा नाराज, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की
राहुल गांधी के कश्मीर में दिए गए विवादित बयान से हिंदू महासभा में आक्रोश भरा हुआ है। महासभा ने राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने कश्मीर के एलजी को राजा बताया और वहां की संपत्ति छीनकर बाहरियों को देने की बात कही। यह बयान असंवैधानिक है।
लखनऊ। कश्मीर में जनसभा के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।
Elvish Yadav की संपत्ति जब्त करेगा ईडी! आठ घंटे की पूछताछ में सिंगर फाजिलपुरिया को लेकर भी हुई पूछताछ
ईडी ने यू-ट्यूबर एल्विश यादव से गुरुवार को आठ घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान एल्विश से गायक फाजिलपुरिया के गाने में प्रयुक्त सांपों को लेकर भी कई बार सवाल किया गया लेकिन वह चुप्पी साधे रहा। सूत्रों के मुताबिक एल्विश व गायक फाजिलपुरिया की संपत्तियां जब्त किए जाने की भी तैयारी है। ईडी ने यू-ट्यूब से फाजिलपुरिया व एल्विश की कमाई को लेकर जानकारी भी जुटाई है।
क्यों रोका गया Lucknow-Kanpur Expressway का निर्माण? NHAI ने इस वजह से लिया एक्शन, रोड सेफ्टी एक्सपर्ट भी गए हटाए
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। कार्यदायी संस्था पीएनसी को निर्देश दिए गए हैं कि पहले सुरक्षा मानकों का पालन करें उसके बाद काम शुरू करें। गुरुवार के दिन गर्डर बीम रखने व अन्य निर्माण कार्य भी बंद रहे। तीन हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट में कार्यदायी संस्था को पहले से बने राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव भी करना है।
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक रोक दिया है।
योगी सरकार ने किया बड़ा एलान, उत्तर प्रदेश में बनेंगे 18 नए फुटबॉल स्टेडियम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया है कि राज्य सरकार फुटबॉल के बढ़ावे के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के 18 कमिश्नरियों में 18 नए फुटबॉल स्टेडियम खोले जाएंगे। हाल ही में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहला कोलकाता डर्बी खेला गया था। फुटबॉल को बढ़ाने के लिए राज्यभर में स्टेडियम विकसित किए जाएंगे।
Lucknow News: 42 साल तक नहीं मिला भूखंड का कब्जा, उपभोक्ता आयोग ने LDA पर लगाया 25 लाख हर्जाना
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ने लखनऊ के गिरीश पंत की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि एलडीए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों से एक करोड़ वसूल कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराये। 42 साल में भूखंड का कब्जा न पाने वाले गिरीश को 25 लाख हर्जाना 50 हजार वाद व्यय और हाई कोर्ट खंडपीठ की तीन किलोमीटर की परिधि में 200 वर्ग मीटर भूखंड का आवंटन 30 दिन में किया जाए।
टीपू चले सुल्तान बनने, देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने', CM योगी का अखिलेश पर वार
लोक भवन में आयोजित नियुक्ति वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन्होंने देश को लूटा आज जब उनके सपने टूट गए तो टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं।