UP News: आदमखोर भेड़िये-तेंदुए के हमले से दहशत में लोग, CM योगी ने जारी किए निर्देश
UP News: आदमखोर भेड़िये-तेंदुए के हमले से दहशत में लोग, CM योगी ने जारी किए निर्देश
आदमखोर भेड़िये के लगातार हो रहे हमलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं। वन मंत्री को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारी जनपदों में कैंप करें।
लखनऊ से मेरठ के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
लखनऊ से मेरठ के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
लखनऊ से मेरठ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास यात्रा सतत जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रदेशवासियों को सुखद सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। ये ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी रांची-वाराणसी लखनऊ-देहरादून पटना-लखनऊ आनंद विहार-अयोध्या और गोरखपुर-प्रयागराज के बीच संचालित हो रही हैं।
यूपी में नया आंदोलन शुरू करने वाली है केजरीवाल की पार्टी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने पर होगा फोकस
यूपी में नया आंदोलन शुरू करने वाली है केजरीवाल की पार्टी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने पर होगा फोकस
आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए आंदोलन चलाएगी। पार्टी यूपीएस की विसंगतियों के बारे में कर्मचारियों को जानकारी देगी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। आप का कहना है कि कर्मचारियों के हितों को लेकर पार्टी पूरी तरह से सजग है और वह पुरानी पेंशन स्कीम ही लागू कराने की मांग सरकार से करेगी।
यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने राजेश वर्मा, 24 सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बने राजेश वर्मा, 24 सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर आखिरकार नियुक्तियां हो गई हैं। सीतापुर से भाजपा के पूर्व सांसद राजेश वर्मा को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में 24 सदस्य भी बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने से एक वर्ष के लिए होगा। पिछड़ा वर्ग आयोग में सभी क्षेत्रों व अति पिछड़ी जातियों का ख्याल रखा गया है।
UP में तैनात IAS-PCS अफसरों को राहत, मानव संपदा पोर्टल पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी का ब्योरा; शासनादेश जारी
UP में तैनात IAS-PCS अफसरों को राहत, मानव संपदा पोर्टल पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी का ब्योरा; शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश में तैनात IAS ISF IPS और PCS अधिकारियों को अब मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं देना होगा। उनके लिए पहले से ही स्पैरो (स्मार्ट परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट रिकॉर्डिंग ऑनलाइन विंडो) पोर्टल है। सभी अधिकारियों को सिर्फ स्पैरो पोर्टल पर ही संपत्ति की जानकारी देनी होगी। कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव ने इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया है।
UP News: नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश में छापा, एक साथ चार राज्यों में हुई कार्रवाई
UP News: नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश में छापा, एक साथ चार राज्यों में हुई कार्रवाई
यूपी पंजाब हरियाणा और दिल्ली में नक्सल फंडिंग के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई चार राज्यों में एक साथ छापेमारी। प्रयागराज और महराजगंज में दो युवकों से पूछताछ मोबाइल और दस्तावेज जब्त। एनआईए ने सीपीआई (माओवादी) के लिए फंडिंग और युवाओं की भर्ती करने वालों की तलाश तेज की। टीम ने युवकों को लखनऊ में एनआइए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
Lucknow-Meerut Vande Bharat Express: एक सितंबर से ट्रैक पर दौड़ेगी लखनऊ-मेरठ वंदेभारत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Lucknow-Meerut Vande Bharat Express: एक सितंबर से ट्रैक पर दौड़ेगी लखनऊ-मेरठ वंदेभारत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ से मेरठ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली मेरठ से लखनऊ के लिए 31 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे। एक सितंबर से ट्रेन लखनऊ जबकि तीन से मेरठ से चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन 458 किलोमीटर की दूरी सवा सात घंटे में तय करेगी।
UP Digital Media Policy: कितने सब्सक्राइबर- फॉलोअर्स? हर महीने 8 लाख पाने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, नियम व शर्तें
UP Digital Media Policy: कितने सब्सक्राइबर- फॉलोअर्स? हर महीने 8 लाख पाने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, नियम व शर्तें
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल मीडिया नीति का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत अब 20 हजार रुपये से लेकर प्रतिमाह आठ लाख रुपये तक का अधिकतम विज्ञापन देने की प्रविधान किया गया है। वीडियो व पोस्ट के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। सबसे ज्यादा भुगतान यू-ट्यूब पर वीडियो प्रसारित करने के लिए आठ लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
यूट्यूबर्स को 8 लाख, Facebook-Instagram पर रील बनाने वालों को मिलेंगे पांच लाख रुपये; योगी सरकार का एलान
यूट्यूबर्स को 8 लाख, Facebook-Instagram पर रील बनाने वालों को मिलेंगे पांच लाख रुपये; योगी सरकार का एलान
योगी कैबिनेट ने डिजिटल मीडिया नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत यूट्यूब फेसबुक इंस्टाग्राम और एक्स जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित सामग्री प्रसारित करने के लिए विज्ञापन दिए जाएंगे। यूट्यूब संचालकों के लिए सबसे अधिक राशि निर्धारित की गई है। चार श्रेणियों के हिसाब से आठ सात छह और चार लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
भाजपा विधायक की टिप्पणी के विरोध में अखिलेश के बयान का मायावती को समर्थन, जताया आभार
भाजपा विधायक की टिप्पणी के विरोध में अखिलेश के बयान का मायावती को समर्थन, जताया आभार
मायावती ने कहा कि सपा मुखिया ने मथुरा जिले के एक भाजपा विधायक को उनके गलत आरोपों का जवाब देकर बीएसपी प्रमुख के ईमानदार होने के बारे में सच्चाई को माना है उसके लिए पार्टी आभारी है। उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसा लगता है कि इस विधायक की अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है इसलिए वह मेरे बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है।