UP न्यूज़: 12वीं पास छात्रों को फ्री में रोजगारपरक कोर्स कराएगी योगी सरकार, फटाफट कर लें आवेदन
UP न्यूज़: 12वीं पास छात्रों को फ्री में रोजगारपरक कोर्स कराएगी योगी सरकार, फटाफट कर लें आवेदन
यूपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के छात्रों को कंप्यूटर के ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स की ट्रेनिंग देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट और कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं जिसकी जानकारी खबर में दी गई है।
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार
बसपा प्रमुख मायावती मोदी सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतर आई हैं। मायावती ने कहा कि संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जिस प्रकार आशंकाएं एवं आपत्तियां सामने आई हैं उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी (स्टैंडिंग) समिति को भेजना उचित होगा। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार जल्दबाज न करे तो बेहतर होगा।
चलती कार में कपल ने पार की हदें! सनरूफ से निकलकर की अश्लील हरकत; Video वायरल
चलती कार में कपल ने पार की हदें! सनरूफ से निकलकर की अश्लील हरकत; Video वायरल
राजधानी लखनऊ का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युगल चलती कार में अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार की सनरूफ खोल कर युवक-युवती अभद्र हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो गोमतीनगर इलाके के 1090 चौराहे के पास है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है
मालामाल हुआ उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग, जुलाई में कर ली पिछले साल से 115 प्रतिशत अधिक कमाई
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के राजस्व में काफी सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है। माह जुलाई 2024 में 3952.53 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है जो पिछले वर्ष इसी माह में प्राप्त राजस्व से 115 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जुलाई में 4700 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था।
UPPCL के नाम से चल रहा फर्जी WhatsApp ग्रुप, फेक वेबसाइट तक बना दी; चपत लगने से पहले हो जाएं सावधान
यूपी में बिजली की समस्या के चलते उपभोक्ताओं की नजरें यूपीपीसीएल (UPPCL) पर बनी रहती हैं। इसका फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। फर्जी वेबसाइट भी चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है
लखनऊ:- कुछ लोगों ने यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना लिया है। साथ ही uppclmedia.in नाम से बेवसाइट भी चल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है।
अयोध्या में रामलला की परिक्रमा के लिए बनेगा 790 मीटर लंबा कॉरिडोर, 14 फीट तक होगी चौड़ाई
RGA न्यूज़:-अयोध्या में रामलला की परिक्रमा के लिए बनेगा 790 मीटर लंबा कॉरिडोर, 14 फीट तक होगी चौड़ाई
राम मँदिर अयोध्या में रामलला के भव्य दर्शन के साथ-साथ अब भक्त भगवान की परिक्रमा भी कर सकेंगे। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के चारों ओर कॉरिडोर बनावाने का निर्णय लिया है। इस कॉरिडोर की लंबाई 70 मीटर जबकि इसकी चौड़ाई 14 फीट तक होग। इसके निर्माण के लिए एलएंडटी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी में लागू होगा नजूल संपत्ति कानून, विरोध को दरकिनार कर संशोधित विधेयक पारित कराया जाएगा
RGA न्यूज़:- यूपी में लागू होगा नजूल संपत्ति कानून, विरोध को दरकिनार कर संशोधित विधेयक पारित कराया जाएगा
उत्तर प्रदेश में नजूल संपत्ति कानून लागू करने को लेकर योगी सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है। हालांकि विधान परिषद में बहुमत होने के बावजूद उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) विधेयक-2024 को अभी पारित नहीं कराया गया है। सरकार का मानना है कानून के लागू होने से अरबों की नजूल जमीन सार्वजनिक हित में इस्तेमाल की जा सकेगी।
भाजपा घर-परिवार के खिलाफ', अखिलेश ने BJP को दी चुनौती; पूरे देश में लागू करें नजूल विधेयक
RGA न्यूज़:-संपत्ति विधेयक-2024 को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आक्रामक दिखे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम डंके की चोट पर कहते हैं हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नजूल भूमि केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। सवाल किया कि बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपावालों को क्या मिलेगा? क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी
यूपी के इस जिले में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मीटर में छेड़छाड़ करके कर रहे थे चोरी; पकड़े गए
यूपी के इस जिले में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मीटर में छेड़छाड़ करके कर रहे थे चोरी; पकड़े गए
UP Electricity उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के इंदिरा नगर के बजरंग नगर में दस किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। यह कनेक्शन रिलायंस इंफ्राटेक लिमिटेड के नाम से है। उपखंड अधिकारी राजीव राय व टेक्नीशियन योगेश कुमार ने वाणिज्य कनेक्शन चेक करने पर यह अनियमितता पाई। इसी प्रकार इंदिरा नगर निवासी निर्मल चंद्र के परिसर में नो डिस्पले मीटर चलता हुआ पाया गया।
मीटर में छेड़छाड़ करके कर रहे थे चोरी; पकड़े गए
सीएम योगी ने कारगिल युद्ध के वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय सेना के त्याग पर हमें गर्व
Kargil Vijay Diwas: सीएम योगी ने कारगिल युद्ध के वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय सेना के त्याग पर हमें गर्व
सीएम योगी ने कारगिल विजय दिवस पर स्मृतिका युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा आज हम इसलिए अपनी प्रगति के मार्ग को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र है क्योंकि दिन-रात सुबह-शाम अपने घर से दूर सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारा नौजवान भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है।