Skip to main content

बैग ल‍िए ढाबे के पास बैठा था मानस‍िक बीमार युवक, पुल‍िस ने खोलकर देखा तो उड़ गए होश

 

राजधानी लखनऊ में दो द‍िन ने लापता एक युवक पुल‍िस को गश्‍त के दौरान एक ढाबे के पास म‍िला। युवक मानस‍िक रूप से बीमार है। उसके हाथ में एक बैग था। पुलि‍स ने टोका तो हाथ में पकड़े बैग से सामान पलट दिया। बैग से 1.35 लाख रुपए नकदी गहने बरामद हुुए। सामान देख पुल‍िस हैरान रह गई। पुलिस ने नकदी सामान समेत युवक को परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।

सरकार कम से कम…’ अखिलेश यादव ने भाजपा को दी नसीहत, पुलिस भर्ती, ARO, NEET पेपर लीक मामले में घेरा

 

अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना परीक्षा में सेंटर से लेकर सॉल्वर तक की धांधली परीक्षा कराने वाली एजेंसी का काम शक के घेरे में आना रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स की हेराफेरी मनचाहे सेंटर मिलना एक ही सेंटर से कई छात्रों का चयन होना और 100 प्रतिशत आना केवल परीक्षा प्रबंधन की समस्या नहीं है। चव

खिलेश यादव ने भाजपा को दी नसीहत।

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले दारा सिंह, पुनःसरकार बनने पर दी बधाई

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

यूपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पुनः एनडीए सरकार बनने की बधाई दी।

यूपी के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
दारा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

कहा कि पुनः एनडीए सरकार बनने पर अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

UP News: चुनाव खत्‍म होते ही शुरू हुआ एक्‍शन, अधि‍कार‍ियों के बाद अब इन पुल‍िसकर्मि‍यों पर ग‍िरी गाज; क्‍यों हुई कार्रवाई?


 

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अमेठी में 10 थाना प्रभारी बदले गए हैं। वहीं सीतापुर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया। जबकि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही व शिकायत पर 44 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। यहां सात निरीक्षकों के तबादले भी किए गए। वहीं जालौन में थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया।

सीएम योगी ने द‍िल्‍ली में शाह से की मुलाकात, सरकार बनने के बाद राजनीत‍िक गल‍ियारों में हलचल तेज

 

सीएम योगी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है क‍ि मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के पहले हुई इस मुलाकात में यूपी के लोकसभा चुनाव पर‍िणाम को लेकर चर्चा हुई है।

अवध में आंधी-पानी से पांच की मौत, पेड़ गिरने से दबी कार; हजारों गांवों की बिजली गुल

अवध में बुधवार देर रात आई आंधी-पानी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल पर पेड़ों के गिरने से हजारों गांवों की बिजली गुल हो गई  जिससे कई जगह आवागमन ठप रहा। तेज हवा से किसानों के आम व केले की फसल को भी नुकसान हुआ ।

प्रयागराज के आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1.38 करोड़ का घोटाला, रिपोर्ट दर्ज

 

 

प्रयागराज में सभी चार विद्यालयों में भोजन का प्रबंध ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अलीग नाम की संस्था द्वारा किया जा रहा था। संस्था के साथ किए गए लेन-देन संदिग्ध पाए गए। एसएसआइटी के मांगने पर विद्यालय से लेन-देने से जुड़े अभिलेख गायब कर दिए गए थे। 23 जून 2023 को प्रयागराज के नवाबगंज थाने में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था

भ्रष्टाचार की जांच दिसंबर 2022 में एसएसआइटी को सौंपी थी

आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं', मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे फरियादियों ने सीएम योगी को सुनाई अपनी पीड़ा


'

जनता दर्शन में गुरुवार को काफी संख्या में युवा भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर युवाओं से न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत परेशानी पूछी बल्कि उनसे कई मुद्दों पर वार्तालाप भी किया। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर सीएम से बातें साझा कीं। वहीं मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े जो भी मुद्दे माननीय न्यायालय में लंबित हैं उनमें अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए।