Skip to main content

लखनऊ: प्रैक्टिकल फाइल जमा न करने पर मां ने डांटा, बेटे ने कमरे में जाकर लगा ली फांसी

लखनऊ समाचार 

10वीं के छात्र के स्कूल से मैसेज आने पर मां ने बच्चे को फाइल न जमा करने के लिए डांटा तो आहत हुए बेटे ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों का कहना है कि बच्चा पढ़ने में कमजोर था।

पढ़ाई में कमजोर 10वीं के छात्र ने फंदा लगा लिया। छात्र स्कूल में प्रैक्टिकल की फाइल नहीं जमा कर सका था। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मां को इस संबंध में मेसेज भेजकर जानकारी दी। मां ने बेटे की इस हरकत पर उसे डांट दिया। इससे आहत किशोर ने जान दे दी।

योगी आदित्यनाथ की खातिर रो रोकर इस्तीफा देने वाले अयोध्या के डिप्टी GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह पर बड़ा खुलासा

लखनऊ समाचार

फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का सनसनीखे़ज़ प्रकरण।

अंतिम स्टेज पर है जांच।

*प्रशांत कुमार सिंह के सगे बड़े भाई डॉ विश्वजीत सिंह ने किया सनसनीख़ेज़ खुलासा।*

विश्वजीत सिंह खुद हैं इस मामले के शिकायतकर्ता।

बार बार बुलाने के बावजूद मेडिकल बोर्ड के आगे पेश नहीं हो रहे हैं प्रशांत कुमार सिंह।

मऊ के सीएमओ ने लिखी महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को चिट्ठी।

चिट्ठी में प्रशांत कुमार सिंह के पेश न होने का जिक्र।

19 दिसंबर 2025 की चिट्ठी।

साथ में राज्य आयुक्त दिव्यांग जन का भी पत्र।

गणतंत्र दिवस पर मायावती की भारत सरकार से बड़ी मांग, कहा- भारत रत्न…

लखनऊ समाचार

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत से सरकार से बड़ी मांग कर दी है. बहन जी ने बसपा के संस्थापक कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारत सरकार से ये मांग की है कि अब बिना देरी किए कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.

लखनऊ: 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार, पीएम करेंगे लोकार्पण, तीन प्रतिमाएं हैं मुख्य आकर्षण

लखनऊ समाचार ब्यूरो चीफ सुनील यादव

राष्ट्रप्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाने की तैयारी है। स्थल पर कांस्य की 65 फीट ऊंची तीन प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है जिनके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किया गया है।

पुराने शहर में पड़ने वाली एलडीए की बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में फैला राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार हो गया है। इस समय फिनिशिंग का काम चल रहा है। यह स्थल ऊपर से देखने पर कमल की आकृति में नजर आता है। यहां पर भारत माता की सुदर्शन चक्र लिए हुए प्रतिमा, कमल के फूल और दीये की आकृति के बड़े मॉडल भी स्थापित किए जाएंगे।

अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी के सिलसिले में लखनऊ पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी किया वो खुद ही सवालों में

लखनऊ समाचार सुनील यादव

अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी के सिलसिले में लखनऊ पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी किया है,

वो खुद ही सवालों में है।

इस प्रेस नोट में ये तो बताया गया कि ये साल 1999 का है।

मगर आश्चर्यजनक तौर पर इस बात का ज़िक्र नहीं किया गया कि इसकी शिकायत कब की गई?

पुलिस को इस प्रेस नोट में ये भी लिखना चाहिए कि साल 1999 के मामले की शिकायत सितंबर 2025 में जाकर की गई,

और तत्काल एफआईआर दर्ज हो गई!

पुलिस को ये भी लिखना चाहिए कि शिकायत करने वाला व्यक्ति कौन है?

उसका इस मामले से क्या ताल्लुक़ है?

लखनऊ: बंथरा में तैनात रहे 5 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

बंथरा में तैनात रहे 5 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

एक इंस्पेक्टर और चार दारोगा पर PGI थाने में FIR

एंटी करप्शन इंस्पेक्टर नुरुल हुदा खान ने कराई FIR

प्रह्लाद सिंह, संतोष सिंह, राजेश, दिनेश पर केस दर्ज

दारोगा आलोक श्रीवास्तव पर भी एफआईआर दर्ज

झूठे साक्ष्य गढ़ने, साजिश रचने जैसी गंभीर धाराएं

30 दिसंबर 2020 में विशाल आर्यन स्टोर मामला

4 बेगुनाह लोगों को सरिया चोरी में फर्जी पकड़ा था

बिना किसी गवाह के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

मामले की जांच एंटी करप्शन को सौंपी गई थी

आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए एक दिसंबर को लगाएगा लोन मेला

लखनऊ समाचार

लखनऊ। आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए एक दिसंबर को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लोन मेला लगाएगा, जहां सभी राष्ट्रीयकृत व अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दिलाई जाएगी। इसके बाद दिसंबर में एलडीए रजिस्ट्री शिविर भी लगाएगा।

उ०प्र०: प्रदेश में कोहरे का सीधा असर उड़ानों पर, शुक्रवार को चार विमान हुए कैंसिल; छह देरी का शिकार

लखनऊ समाचार 

प्रदेश में कोहरे का असर विमान सेवा पर पड़ रहा है। शुक्रवार को चार उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं तो वहीं छह देरी का शिकार हुईं। 

कोहरे व तकनीकी कारणों से विमानों का संचालन जमीन पर आ गया है। शुक्रवार को चार फ्लाइटें कैंसिल हुईं और छह देरी की शिकार हुईं। यह स्थिति तब है, जब अमौसी एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक लैंडिंग सिस्टम लगा हुआ है।