Skip to main content

उ०प्र०: पत्नी को दो गोली मारी...फिर ईंट से कुचला सिर, शव ठिकाने लगाने निकला था

आजमगढ़ समाचार

यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की हरियाणा के पानीपत में निर्मम हत्या कर दी। उसका मायका जाैनपुर में है। आरोपी लाश काे ठिकाने लगाने जा रहा था कि स्थानीय लोगों को देख भाग गया।

अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव ने हरियाणा के पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 24 नवंबर की है, जब राजीव ने कमरे में ही पत्नी को दो गोलियां मारी और फिर सिर ईंट से कुचल दिया। 

तुरसा पट्टी गांव मे एक घर से लाखो की चोरी, सेफ तोड़कर 50 हजार नकद–सोने के जेवर व तीन मोबाइल पार करके मौके से फरार हुए चोर

 

बरेली समाचार मुदित प्रतापसिंह

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के ग्राम तुरसा पट्टी में  अज्ञात चोरों ने रात को एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया।सुबह जब मकान मालिक जागे तो उनको चोरी का पता चला पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

पीड़ित पदानवीर पुत्र काशीराम ने बताया कि वह रात में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो घर में रखी सेफ टूटी हुई पड़ी थी और उसका पूरा सामान गायब था।

pixelcheck रोंगटे खड़े कर रही निक्की मर्डर केस की चार्जशीट, बेटे ने बताया-‘दादी ने लाइटर दिया, पापा ने मां को जलाया

’निक्की हत्याकांड की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बेटे ने बताया कि उसकी दादी ने लाइटर दिया और उसके पिता ने उसकी मां को जला दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच अभी भी जारी है।

उ०प्र०: आठ वर्षीय बच्चे की हत्या, सात दिन बाद घर के पास मिला शव

बदायूं समाचार 

बदायूं: बदायूं के उझानी में सात दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार सुबह उसके ही घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हमीरपुर में दरोगा ने पुलिस रोड से शादीशुदा प्रेमिका को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

हमीरपुर: एक दरोगा ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पुलिस रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने महिला के कपड़े उतारकर लाश को डिग्गी में भर कर सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने सड़क पर महिला की लाश देखी, जिस समय लाश को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने तुरंत तीन टीमों के साथ जांच शुरू की। मृतका की पहचान महोबा निवासी किरन सिंह के रूप में हुई। कॉल डिटेल और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला का अफेयर दरोगा अंकित यादव के साथ चल रहा था। आज सुबह पुलिस ने महोबा में सरकारी आवास से दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने टेंपो लूटने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, और कई मुकदमे हैं दर्ज

बरेली हाफिजगंज समाचार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने क्योलड़िया थाना क्षेत्र में टेंपो लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

बरेली जिले में टेंपो लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से टेंपो, मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किया। तीनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विमान को बम से उड़ाने की धमकी मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट में सवार थे 182 यात्री, इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट जारी

वाराणसी समाचार

उत्तर प्रदेश- फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना जैसे ही प्रबंधन को मिली, सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन में ले जाया गया।

बनारस- मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।