इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल
फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और चाकू चलने से दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के अभिषेक निवासी ठिरिया खेतल व अल्फेज़ निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी तथा दूसरे पक्ष के सुबहान के बीच इंस्टाग्राम पर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान चाकू चल गया।
- Read more about इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल
- Log in to post comments
- 6 views
बुलंदशहर: बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दुष्कर्म, चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर समाचार
बुलंदशहर में बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों मौके से फरार हो गए।
बुलंदशहर में बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों मौके से फरार हो गए। बेसुध हालत में पीड़िता को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
गोरखपुर: बीआरडी में गार्डों ने सेना के जवान का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाने
गोरखपुर समाचार
सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
बनारस समाचार
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में तीन दिन पहले किराए के कमरे को लेकर हुए विवाद में घायल सुनील विश्वकर्मा की रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना गुरुवार की शाम की है, जब पूजा के लिए कमरे की सफाई को लेकर दो किरायेदारों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दिलीप गुप्ता ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से सुनील के पेट में वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले पं. दीनदयाल अस्पताल और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
- Read more about सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
- Log in to post comments
- 4 views
गबन का आरोपी बल्लिया का ग्राम प्रधान निलंबित, जांच के बाद जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
बरेली समाचार
बरेली में जिलाधिकारी ने गबन के आरोप में ग्राम पंचायत बल्लिया के ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया है। साथ ही, मामले की आगे की जांच लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को 31 लाख चार हजार 771 रुपये के गबन के आरोप में विकास खंड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम पंचायत बल्लिया के ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी ने मामले की आगे की जांच लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
बुजुर्ग दंपति को बेटा और बहू ने पिटा। रुपये छीनकर घर से बहार निकाला
बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदितप्रताप सिंह
- Read more about बुजुर्ग दंपति को बेटा और बहू ने पिटा। रुपये छीनकर घर से बहार निकाला
- Log in to post comments
- 19 views
एक तीर से तीन शिकार करने का था प्लान, एसिड अटैक की कहानी गढ़ने वाली डीयू की छात्रा भी होगी गिरफ्तार
दिल्ली के भारत नगर में छात्रा पर एसिड अटैक की झूठी कहानी सामने आई है। पुलिस जल्द ही छात्रा को गिरफ्तार करेगी, उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के पिता दुष्कर्म के आरोप में पुलिस रिमांड पर हैं। जांच में पता चला है कि छात्रा ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी, लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।
कानपुर में मासूम को पटाखे जलाने पर दी इतनी बड़ी सजा; पड़ोसी ने पीटा, कुत्ते से कटावाया
कानपुर में पटाखे जलाने पर एक मासूम बच्चे को पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा और अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। घायल बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संभल : चोरी नहीं कर पाए तो घर में लगा दी आग, ऐसे बची जान
संभल में एक पार्षद के घर में चोरी करने में विफल रहने पर चोरों ने आग लगा दी जिससे पार्षद उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बचाया और पार्षद की पत्नी को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है जिसमें एक संदिग्ध युवक घटनास्थल के पास देखा गया है।
संभल । कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका सभासद के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने में विफल रहे चोरों ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई, जबकि एक कमरे में सभासद अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ सोए हुए थे।
- Read more about संभल : चोरी नहीं कर पाए तो घर में लगा दी आग, ऐसे बची जान
- Log in to post comments
- 18 views
बरेली: इंटरनेट बंद का फर्जी आदेश हुआ वायरल SSP बोले पत्र वायरल करने वालों पर होगी कार्यवाही
बरेली समाचार
bareilly : इंटरनेट बंद का फर्जी आदेश हुआ वायरल SSP बोले पत्र वायरल करने वालों पर होगी कार्यवाही..
सोशल मीडिया पर शनिवार को बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का एक फर्जी आदेश वायरल हो गया..
पत्र में उत्तर प्रदेश शासन के गृह सचिव गौरव दयाल के नाम से 48 घंटे के लिए इंटरनेट, व्हाट्सएप और फेसबुक सेवाएं बंद करने की बात कही गई थी..जैसे ही यह आदेश वायरल हुआ, शहर में भ्रम की स्थिति बन गई और लोग परेशान दिखाई दिए!