Nissan Magnite Facelift Launch: निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट हुई लॉन्च; कीमत 5.99 लाख रुपये, मिले 55 सेफ्टी फीचर्स
Nissan Magnite Facelift Launch नई सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite Facelift भारत में लॉन्च हो गई है। इसे भारत में 5.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें VDC ESC TPMS EBS के साथ ABS ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑटो डिम फ्रेमलेस IVRM कूल्ड ग्लव बॉक्स फ्रंट आर्मरेस्ट 336-540 लीटर बूट स्पेस भी दिया गया है।
'उन्हें शर्म आनी चाहिए', तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले जगन रेड्डी- नायडू के झूठ से प्रभावित हुई प्रसाद की पवित्रता
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर जगन रेड्डी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर पलटवार करते हुए उन पर पूरे मामले में झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। जगन रेड्डी ने कहा कि इसके लिए नायडू को शर्म आनी चाहिए। वहीं मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्वतंत्र एसआईटी के गठन का निर्देश दिया। जानिए मुद्दे पर किसने क्या कहा।
गुरुग्राम हादसा: शटरिंग खोलने के दौरान तीन मजदूरों की गई जान, मौत की वजह आई सामने
गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई। हंस एंक्लेव में वॉटर टैंक के लिए लगाई गई शटरिंग को खोलने के दौरान यह हादसा हुआ। टैंक के अंदर जहरीली गैस का रिसाव होने से तीनों मजदूर बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के सदर थाना क्षेत्र के हंस एंक्लेव में वॉटर टैंक के लिए लगाए गए। लेंटर की शटरिंग खोलने के लिए टैंक के अंदर गए तीन श्रमिकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है
लोगों ने जमकर लूटा डीजल, बाल्टियों में भरकर ले गए घर, ट्रेन बेपटरी होने से बह गया था हजारों टन ईंधन
एमपी के रतलाम में गुरुवार रात बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बों में भरा हजारों लीटर ईंधन बहने के बाद सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने केन और बाल्टियां डीजल से भरीं और घर ले गए। उधर रेल अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी इसके सारे सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता के घर पर हमला, कई राउंड फायरिंग और फेंके गए 15 बम
पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना में बीजेपी नेता अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। आरोप है कि उनके घर पर 15 देसी बम फेंके गए और कई राउंड फायरिंग हुई है। बीजेपी नेता का दावा है कि हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। अर्जुन सिंह ने पैर में छर्रा लगने का दावा भी किया है। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया है।
क्या लापता हैं तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर? समांथा पर विवादित बयान देने वाली मंत्री का बड़ा दावा
तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा का विवादों से नाता टूट नहीं रहा है। समांथा के तलाक पर विवादित टिप्पणी के बाद उन्होंने नया दावा किया है। अब मंत्री का कहना है कि पूर्व सीएम केसीआर लापता हैं। हालांकि उनके दावे से एक दिन पहले ही परिवार ने एक फोटो जारी की थी। इसमें केसीआर अपनी पत्नी के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद हैं।
अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर विवादित टिप्पणी करने वालीं तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने अब नया दावा किया है। सुरेखा ने कहा कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर लापता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए के टी रामा राव जिम्मेदार हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किये सात नक्सली; हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे गये। सभी 7 के शव और बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे गये। सभी 7 के शव और बड़ी संख्या में स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।