5000 करोड़ की कोकेन: मुंबई की डी कंपनी से जुड़ रहे ड्रग्स तस्करों के तार, रिमांड पर बड़े राज खोलेंगे तस्कर
राजधानी दिल्ली में तस्करों के पास से पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकेन के मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के हैंडलर समेत चारों तस्कर पुलिस की रिमांड पर बड़े राज खुल सकते हैं। वहीं दिल्ली स्पेशल सेल को शक है कि इनके तार मुंबई की डी कंपनी से भी जुड़े हो सकते हैं।
हरियाणा 2024: 'इनेलो-बसपा गठबंधन 30-35 सीटें जीतकर बनाएगा सरकार', अभय चौटाला ने समझाया वोटों का पूरा गणित
इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा किया है। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं बल्कि सिरसा जिले के लोगों के लिए मुख्यमंत्री बनाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल तक हरियाणा पूरी तरह लूटा है।
27 साल के हुए ऋषभ पंत, जय शाह ने विकेटकीपर को बताया Inspiration, लिखी दिल जीतने वाली पोस्ट
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने एक पोस्ट लिखा है और पंत को दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्ररेणा बताया है। पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और टीम की कप्तानी भी करते हैं। फ्रेंचाइजी ने पंत को जन्मदिन की बधाई दी है।
फतुहा-बख्तियारपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की स्पॉट डेथ, परिवार में मचा कोहराम
पटना के फतुहा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार तीन लोग रुकुनपुर से खुशरूपुर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतकों की पहचान गंगा राय राहुल कुमार और शिवशंकर प्रसाद के रूप में हुई।
पटना। पटना जिले फतुहा में फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई।
अमेठी मर्डर केस: बदमाशों ने शिक्षक को तीन, पत्नी को दो और बेटियों को मारी थी एक-एक गोली, डॉक्टरों ने निकाली 7 गोलियां
अमेठी में गुरुवार की शाम हुए हत्याकांड से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने शिक्षक को तीन पत्नी को दो व बेटियों को एक-एक गोली मार थी। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने सात गोलियां मृतकों के शरीर से निकाली हैं। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के साथ शव रायबरेली के लिए रवाना किया गया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि टीमें सक्रिय हैं जल्द ही हम घटना का राजफाश करेंगे।
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से भारत भी अलर्ट, पीएम ने बुलाई टॉप लेवल सिक्योरिटी मीटिंग, डोभाल और अमित शाह पहुंचे
Israel-Iran Tension इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया की स्थिति चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की तत्काल बैठक बुलाई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट पर गहन चर्चा की।
Bihar News: NIA के डीएसपी ने कैसे की 20 लाख घूस की डील? पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर रेड से जुड़ा मामला
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डीएसपी अजय प्रताप सिंह और दो एजेंटों को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने भ्रष्टाचार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। मामले में जांच जारी है। आरोप है कि डीएसपी ने राकी यादव से रिश्वत मांगी थी जिन्होंने सीबीआई में शिकायत की। दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है।