Skip to main content

मणिपुर में भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर बोला धावा, लूटे हथियार; गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

मणिपुर में पहली बार नगा-बहुल इलाके में किसी पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया है। पुलिस स्टेशन असम राइफल्स शिविर से कुछ मीटर की दूरी पर है। उखरूल में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान भीड़ ने एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया और हथियार लूट लिए। दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए थे।

हरियाणा Election 2024: न अब जनसभा न रोड शो, स्टार प्रचारकों की एंट्री पर भी रोक; हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार किया। आज कैंपनिंग का आखिरी दिन था। अब कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी रैली जनसभा रोड शो और बैठकें नहीं कर सकते हैं। हालांकि व्यक्तिगत रूप से डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिलने की मंजूरी है। वोटिंग शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी। 

जाम छलकाने वाले ध्यान दें! दिल्ली-यूपी समेत सात राज्यों में तीन दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके; नोट करें तारीखें

शराब के शौकीनों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। इसके चलते छह अन्य राज्यों के भी कई इलाकों में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। गौरतलब है कि हरियाणा में गुरुवार शाम से चुनाव प्रचार थम गया है और अब पांच अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी।

हरियाणा में चुनाव प्रचार थम गया है और अब पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, आठ अक्टूबर को मतगणना है। इस बीच चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव के चलते राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगीं।

'15 साल पहले धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था', मिथुन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हेमा मालिनी का छलका दर्द

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस बात का एलान किया था। वहीं इस एलान के बाद बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को 10-15 वर्ष पहले ही यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था।

कालकाजी मंदिर में मची भगदड़, करंट लगने से एक की मौत; सात श्रद्धालु घायल

कालकाजी मंदिर में करंट लगने से भगदड़ मच गई जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कालकाजी मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

The Delhi Files Release Date: सस्पेंस खत्म! अब खुलेगा बंगाल का चैप्टर, 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट OUT

The Delhi Files- The Bengal Chapter को लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही लोगों को इस फिल्म का इंतजार था। अब आखिरकार फिल्ममेकर ने बता दिया है कि वह इस फिल्म को कब सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। साथ ही एक और अपडेट भी सामने आया है।

श्वेता तिवारी: TV से पहले किया थिएटर, घरेलू हिंसा का भी रहीं शिकार, 43 साल की हॉट मॉम की वायरल कहानी

टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की खूबसूरती मानो उम्र के साथ दोगुनी होती जा रही है। अपनी कमसिन अदाओं से अक्सर श्वेता फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। 4 अक्टूबर को एक्ट्रेस का बर्थडे होता है। आज आपको उनकी पूरी जर्नी के बारे में बताएंगे कि कैसे 12 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 43 साल की उम्र में भी फैंस को अपनी दिलकश अदाओं से मोहित कर सकती हैं। उनके कसौटी जिंदगी की के रोल ने उन्हें घर घर की प्रेरणा बनाया तो खतरों के खिलाड़ी से उन्होंने प्रूव किया कि वो सिंगल मदर होने के बावजूद कितनी स्ट्रांग हैं।