किरण राव के सामने बड़ी चुनौती! Laapataa Ladies के बाद हिंदी फिल्म 'संतोष’ की हुई Oscar 2025 में एंट्री
बॉलीवुड के गलियारों से एक और अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 में भेजे जाने की बात सामने आई थी। अब खबर है कि एक और हिंदी फिल्म की ऑस्कर में एंट्री हो गई है लेकिन इसे भारत नहीं यूके की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है।
अब थाईलैंड में समलैंगिक जोड़े कर सकेंगे विवाह, सरकार ने बनाया कानून; बच्चा गोद लेने और विरासत का अधिकार मिला
थाइलैंड ने मंगलवार को ऐतिहासिक कदम उठाया। लंबी लड़ाई के बाद आखिरी थाईलैंड में समलैंगिक कानून को कानूनी वैधता मिल गई। अब समलैंगिक जोड़े अपने विवाह का पंजीकरण करा सकेंगे। भेदभाव का सामना करने वाले समलैंगिक जोड़ों को कानून में संरक्षण का प्रावधान है। हालांकि अभी 120 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल कानून अगले साल जनवरी से लागू होगा।
बैंकाक। थाईलैंड में समलैंगिक जोड़े अब विवाह के बंधन में बंध सकेंगे। दरअसल, मंगलवार को राजा महा वजीरालोंगकोर्ण की मंजूरी के बाद समलैंगिक विवाह अधिनियम अब कानून बन गया है। यह कानून अगले साल यानी 22 जनवरी 2025 से देश में लागू हो जाएगा।
दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना होगा आसान, एलिवेटेड होगा हाईवे; ट्रैफिक का दबाव होगा कम
दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना जल्द ही आसान हो जाएगा। दिल्ली-गुरुग्राम के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे को एलिवेटेड बनाया जाएगा। हाईवे को एलिवेटेड बनने से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। साथ द्वारका एक्सप्रेस-वे को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली भाग जल्द ही पूरी तरह तैयार होगा।
Chandil Dam Plane Crash: जमशेदपुर विमान हादसे की पहली रिपोर्ट आई सामने, पायलट ने कर दी थी बड़ी चूक
झारखंड के जमशेदपुर में अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनी विमान सेसना-152 की दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलटों ने चांडिल डैम में व्हील वाश स्टंट किया जिससे दुर्घटना हुई। कंपनी के मालिक मृणाल कांति पाल ने बताया कि विमान का इंजन ठीक था और पायलटों ने एटीसी को खराबी की सूचना नहीं दी थी। जिसके बाद यह हादसा हो गया।
Virat Kohli, IND vs BAN: कोहली ने कानपुर टेस्ट से पहले नेट्स पर घंटों बहाया पसीना, अपनी कमजोरी को दूर करने का किया जोरदार प्रयास
Virat Kohli भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट में होना है जो कि 27 सितंबर से शुरू होगा। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर हर किसी की नजर रहेगी क्योंकि दोनों ही स्टार बैटर चेन्नई टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे थे।
'ओ सजनी रे..', Laapataa Ladies के Oscar 2025 में शामिल होने पर भारतीय रेलवे ने मनाया जश्न
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज को इंडियन ऑडियंस का बेहद प्यार मिला था। 4 से 5 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 24 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। इस भारतीय फिल्म को ऑस्कर 2025 में शामिल किया गया है। फिल्म को मिली इस सफलता को इंडियन रेलवे ने भी सेलिब्रेट किया है।
किरण राव के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म 'लापता लेडीज' को इस वक्त हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है। चार फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। आमिर खान और किरण राव तो पहले ही फिल्म के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए अपनी खुशी व्यक्त कर चुके हैं।
‘राहुल गांधी के नागरिकता विवाद पर क्या कार्रवाई हुई’, हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के विवाद पर नागरिकता अधिनियम-1955 के तहत की गई शिकायत पर केंद्र सरकार से कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। बता दें याची की ओर से दलील दी गई कि उसके पास तमाम दस्तावेज और ब्रिटिश सरकार के कुछ ई-मेल हैं जिनसे यह सिद्ध होता है कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक हैं।