पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका, UN में दोस्त ने नहीं दिया साथ; कश्मीर मुद्दे पर साधी चुप्पी
वर्ष 2019 में जब भारत ने अनुच्छेद 370 समाप्त किया एर्दोगेन ने अपने भाषण में पाकिस्तान के समर्थन में कहा था कि दक्षिण एशिया में कश्मीर मुद्दे का समाधान किये बिना शांति स्थापित नहीं हो सकती। इसके बाद उन्होंने कश्मीर की तुलना गाजा पट्टी से की और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर इसके समाधान की मांग की। इस साल एर्दोगन ने यूएनजीए में कश्मीर का जिक्र नहीं किया।
Mahindra Thar Roxx 4x4 के सभी वेरिएंट का खुलासा; 3 अक्टूबर से बुकिंग शुरू, दशहरा से होगी डिलीवरी
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड ने हाल में लॉन्च हुई Mahindra Thar Roxx 4x4 के सभी वेरिएंट की कीमतों का खुसाला कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है। महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 वेरिएंट की कीमत 4x2 वेरिएंट से 1.8 लाख रुपये से 2 लाख रुपये ज्यादा है। भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5-डोर और मारुति जिम्नी से है।
Mahindra Thar Roxx के 4x4 वेरिएंट की कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। इसके 4x4 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है। इसे इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं कि 4x4 वेरिएंट की कीमतों के बारे में और यह किन फीचर्स के साथ आती हैं।
महंगी कारों वाले फीचर्स और 200 KM रेंज के साथ लॉन्च हुआ Euler Storm EV, कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू
Euler की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से 25 सितंबर को अपने पोर्टफोलियो में नए वाहन के तौर पर Euler Storm EV को शामिल किया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितने वेरिएंट और रेंज के साथ इसे लॉन्च किया गया है। किस कीमत (Euler Storm EV Price) पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Euler की ओर से भारतीय बाजार में नए वाहन को लॉन्च कर दिया गया है। नए वाहन के तौर पर लाए गए Euler Storm EV को कितने वेरिएंट, फीचर्स और रेंज के साथ लाया गया है। इसकी कीमत क्या रखी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं
Airtel का ग्राहकों को तोहफा, पेश किया पहला AI आधारित स्पैम कॉल-मैसेज डिटेक्शन टूल
स्पैम काल की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए भारती एयरटेल ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन लॉन्च किया। इससे ग्राहकों को रियल टाइम में स्पैम काल की जानकारी मिलेगी और उन्हें किसी भी फर्जी लिंक या एसएमएस से सावधान किया जा सकेगा। यह समाधान निशुल्क है और एयरटेल के ग्राहकों को यह सुविधा बिना किसी अनुरोध के मिल जाएगी।
अमेरिका से बड़ा है भारत का 5G मार्केट, टेलीकॉम मंत्री बोले- देश के हर हिस्से में पहुंचा 4G और ब्रॉडबैंड
भारत का टेलीकॉम सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन का लेखाजोखा रखते हुए केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि देश में अभी 117 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी भी तेजी से बढ़ रही है। यह 6 करोड़ से बढ़कर 94 करोड़ है।
Vivo V40e launched: 50MP फ्रंट कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो का पतला फोन, चेक करें दाम
वीवो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज अपनी वी सीरीज का नया फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का नया फोन Vivo V40e है। इस फोन को कंपनी 5500mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लाई है। फोन अल्ट्रा-स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया गया है। वीवो फोन को ग्राहकों के लिए दो कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Amazon Great Indian Festival 2024 : Apple iPhone 13 पर बंपर डील, 38 हजार से कम में बनेगी बात
Amazon ने अपनी एनुअल फेस्टिव सेल Great Indian Festival की किंग ऑफ ऑल डील से पर्दा उठा दिया है। Apple iPhone 13 का 128GB वेरिएंट फिलहाल 47500 रुपये में लिस्ट है। सेल के दौरान आईफोन को 38000 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपके साथ आईफोन पर मिल रही अमेजन डील के बारे में डिटेल्स शेयर कर रहे हैं।