Tirupati Laddu Controversy: घी सप्लाई करने वाली कंपनी के 4 सैंपल हुए थे फेल, अब लाइसेंस रद करने की तैयारी!
तिरुपति लड्डू मामले पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में एफएसएसएआई उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ ही जुर्माना भी लगा सकता है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है।
Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान पर बरसाए रॉकेट, 182 से ज्यादा की मौत; कहा- हिज्बुल्लाह से जंग रहेगी जारी
Israeli airstrikes On Lebanon इजरायल ने सोमवार को हिजबुल्ला के 300 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 182 लोग मारे गए और 727 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन मौतों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हवाई हमलों में दक्षिणी और उत्तरपूर्वी लेबनान के बड़े इलाकों को निशाना बनाया गया है।
Mpox: भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन 1B, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी
भारत में इसके खतरनाक स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। इसी स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। जानकारी के अनुसार मरीज केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।
भारत में एमपॉक्स स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि केरल के एक मरीज में पिछले सप्ताह वायरस के लक्षण पाए गए थे।
कांग्रेस पर बरसे एमपी के सीएम मोहन यादव, कहा- गलत फैसले से लगा था धारा-370 का कलंक, पीएम मोदी ने मिटाया
एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ। धारा-370 हटाने के समय कई राजनीतिक दल के नेता और देश विरोधी ताकतें कहती थीं कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन मोदी के राज में एक भी पत्थर किसी ने नहीं फेंका।
'भाजपा कश्मीर विरोधी एजेंडे को लागू करना चाहती है, हर हाल में रोकें', उमर अब्दुल्ला की कश्मीरियों से दुहाई
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला लगातार चुनावी प्रचार में सक्रिय हैं। रविवार को उमर अब्दुल्ला ने डल झील में शिकारा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डल झील में शिकारा रैली निकालकर अनुच्छेद 370 बहाली और राज्य का दर्जा जैसे मुद्दों को उठाया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को वोटिंग होगी।
'PM मोदी में पहले जैसी बात नहीं', राहुल गांधी बोले- विपक्ष जो करवाना चाहता, अब वही होता है
राहुल गांधी ने अपनी रैली में मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो करवाना चाहता है अब वही होता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी स्टेट को तोड़कर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंग।
विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, जेल में बंद कद्दावर नेता को दे दी अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने जेल में एक कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। इसको लेकर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा ने इस दांव को तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनी प्रचार समिति का सदस्य बनाया है। इस निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा ने इसे स्पष्ट तौर पर तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।