आप नेता संजय सिंह ने RSS-BJP पर बोला हमला, बोले- केजरीवाल के 5 सवालों के जवाब नहीं दे पाए मोहन भागवत
Delhi News आप नेता संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर आरएसएस प्रमुख पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के पांच सवालों के जवाब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व बीजेपी कोई नहीं दे पाया है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पढ़िए उन्होंने और क्या-क्या कहा है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे तो सब खामोश हो गए।
Hajipur News: हाजीपुर में 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक के साथ यूपी के दो तस्कर समेत चार गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा जारी है। वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फकुली मोड़ के पास से एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों में से एक आलोक कुमार सिंह पर शराब तस्करी के मामले में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
हाजीपुर। गोरौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फकुली मोड़ के नजदीक से एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर से 30 हजार वाउचर गायब, 50 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी की आशंका
मुजफ्फरपुर डाक विभाग में 50 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी का अंदेशा है। जांच में पता चला है कि ग्रामीण डाक सेवकों को मानदेय से अधिक भुगतान किया जा रहा था। इस मामले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
मुजफ्फरपुर। ग्रामीण डाक सेवकों को मानदेय से अधिक भुगतान करने का मामला बड़ा होता जा रहा है। जिले में डाक विभाग में हुई वित्तीय अनियमितता में इसे सबसे बड़ा कहा जा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल के आदेश पर शुरू हुई जांच में यह बात सामने आई है।
Lalu Yadav: '...तब तो लालू कभी नहीं छोड़ते CM का पद', सम्राट ने निकाला RJD सुप्रीमो का केजरीवाल कनेक्शन
Lalu Yadav: '...तब तो लालू कभी नहीं छोड़ते CM का पद', सम्राट ने निकाला RJD सुप्रीमो का केजरीवाल कनेक्शन
चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व आयुष्मान भारत मुफ्त अनाज योजना की उपलब्धियां गिनाई गईं और राजद व कांग्रेस पर भी तीखे हमले किए गए। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो को यदि पता होता कि जेल जाने के बाद भी केजरीवाल की तरह मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं तो वे कभी पद नहीं छोड़ते।
Online Betting: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर में बनाया था अड्डा, आठ गिरफ्तार
गोरखपुर में किराए के कमरे से चल रहे अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की मदद से शाहपुर थाना पुलिस ने सिवान (बिहार) और देवरिया के रहने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल लैपटाप चेकबुक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना देवरिया जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।
25 सितंबर को होगा फेसबुक का सबसे बड़ा इवेंट Meta Connect 2024, लॉन्च होंगे Quest 3S VR और Orion AR Glasses
Meta Connect 2024 इवेंट बुधवार 25 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। Meta का एनुअल इवेंट 25 सितंबर को आयोजित होना है। यह कंपनी का बड़ा सालाना इवेंट है जिसमें वह नए हार्डवेयर और एआई पावर्ड प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। मेटा के इस इवेंट को फेसबुक के जरिए लाइव देखा जा सकता है। उम्मीद है कि इवेंट में AR/VR डिवाइस ला सकती है।
'कांग्रेस को बुरे दिनों में आती है दलितों की याद', हरियाणा में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर मायावती का रिएक्शन
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने बुरे दिनों में तो कुछ समय के लिए इनको दलितों को मुख्यमंत्री व संगठन आदि के प्रमुख स्थानों पर रखने की जरूर याद आती है। लेकिन ये पार्टियां अपने अच्छे दिनों में फिर इनको अधिकांशतः दरकिनार ही कर देती हैं।