'तीन गणपति देख लेता है वह...', लोगों की बात सुनकर अंधविश्वास की राह पर चल पड़े थे Sector 36 एक्टर दीपक डोबरियाल
दीपक डोबरियाल फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में शुमार हैं जो अपने अभिनय से दर्शकों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। थिएटर से लेकर फिल्मों में एक्टर बनने का ये सफर उनके लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। हाल ही में निठारी हत्याकांड पर बनी फिल्म सेक्टर-36 के पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करने वाले एक्टर ने बताया कि वह कितने अंधविश्वासी हो गए थे।
CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान
Delhi New CM Atishi राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव के बाद इस कुर्सी पर केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की जीत होगी और फिर से केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।
आतिशी ने राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे संविधान का अपमान बताते हुए आप पर निशाना साधा है।
Mahalaxmi Vrat 2024: 23 या 24 सितंबर, कब है अंतिम महालक्ष्मी व्रत? नोट करें उद्यापन की सरल विधि
महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक रखा जाता है। इस अवधि के दौरान रोजाना मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक उपासना की जाती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना की जाती है। इस व्रत के अंतिम दिन उद्यापन किया जाता है। मान्यता है कि उद्यापन न करने से साधक शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है।
Patna News: बालू माफियाओं का तांडव, सोन में अवैध खनन को लेकर खुलेआम चली दो गुटों के बीच गोली; एक मछुआरे की मौत
बिहार में बालू माफियाओं का तांडव जारी है। पटना जिले के बिहटा के सोन नदी में टिला सोना पर कब्जे और वर्चस्व कायम करने को लेकर में लगातार संघर्ष होता रहा है। पिछले कई सालों पूर्व से शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई हर दिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी खूनी संघर्ष रुकने का नाम नही ले रहा है।
बिहटा (पटना)। पटना जिले के बिहटा में सोमवार को अहले सुबह करीब छह बजे अमनाबाद सोन नदी में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की गई। इस दौरान, नदी में मछली पकड़ रहे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
हरियाणा चुनाव से पहले किसानों का अल्टीमेटम, 3 अक्टूबर को रेल ट्रैक करेंगे जाम; सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
हरियाणा के पिपली में हुए किसान महापंचायत में किसान नेताओं ने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए। किसानों ने एलान कियान कि 3 अक्टूबर को हरियाणा में किसान दो घंटे रेलवे ट्रैक रोकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। किसान इसका बदला जरूर लेगा।
RG Kar Case: पीड़िता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा, TMC नेता पर उठे सवाल; सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा
RG Kar Case आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्य फोरेंसिक डॉक्टर अपूर्वा बिस्वास को तलब किया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि डॉक्टर को एक शख्स ने पोस्टमार्टम को लेकर धमकाया था।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्य फोरेंसिक डॉक्टर अपूर्वा बिस्वास को तलब किया है।
Child Porn देखना और डाउनलोड करना अपराध, SC ने मद्रास HC का फैसला पलटा; POCSO एक्ट में भी बदलाव की सलाह
SC on Child porn बच्चों की अश्लील फिल्म पर बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है। शीर्ष न्यायालय ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बच्चों की अश्लील फिल्म को डाउनलोड करना और देखना पोक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध नहीं है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बच्चों की अश्लील फिल्मों पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों की अश्लील फिल्म देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है और ये पोक्सो एक्ट के अंतर्गत माना जाना चाहिए।