Skip to main content

IND vs BAN: टीम इंडिया की जीत के हीरो सिर्फ अश्विन नहीं, इन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लीजिए

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई टेस्ट में दमदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में रविचंद्रन अश्विन जमकर चमके। हालांकि सिर्फ अश्विन ही इस जीत के हीरे नहीं हैं। जानिए टीम इंडिया की जीत के नायकों के बारे में 

भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया। चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारत ने 280 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Maiya Samman Yatra: 23 से शुरू हो रही मंइयां सम्मान यात्रा, 25 हजार जनसभाएं; नेतृत्व करेंगी कल्पना सोरेन

Jharkhand News झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंइयां सम्मान योजना 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। पहले चरण में पलामू प्रमंडल के गढ़वा डालटनगंज और लातेहार जिले में कार्यक्रम शुरू हो रहा है।

रांची। राज्य सरकार की मंइयां सम्मान यात्रा 23 सितंबर से आरंभ होगी। गढ़वा जिले के बंशीधर नगर से आरंभ होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि 25 हजार आमसभा, 7500 सभा व 1500 जगहों पर यात्रा का स्वागत समारोह होगा।

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक अफसरों के बंपर तबादले, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की सूची

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। खाद्य सुरक्षा अपीलीय ट्रिब्यूनल देहरादून के पीठासीन अधिकारी सहदेव सिंह को रुद्रप्रयाग का जिला न्यायाधीश बनाया गया है। चमोली के जिला जज धर्म सिंह को हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार (सतर्कता) परिवार न्यायाधीश हल्द्वानी बिंध्याचल सिंह को चमोली का जिला जज हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज गर्ब्याल को प्रथम एडीजे काशीपुर बनाया गया है।

दोस्तों संग ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा में बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Rishikesh News ऋषिकेश में दोस्तों के साथ घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। बहने वाले युवकों की पहचान आकाश (23) पुत्र इंदरपाल व संदीप (23) पुत्र गणेश निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ऋषिकेश। आज सुबह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।

उत्‍तराखंड वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन

उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की उपसमिति अब उनके मूल वेतन और महंगाई भत्ते पर निर्णय लेगी। इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 24 सितंबर को होनी है। सरकार कोर्ट में विधिक राय और कैबिनेट उपसमिति के गठन की जानकारी देगी।

देहरादून। वन विभाग में विनियमितीकरण से छूटे संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पद के सापेक्ष मूल वेतन व महंगाई भत्ता देने के प्रकरण में अब कैबिनेट की उपसमिति निर्णय लेगी।

उत्‍तराखंड में सगे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, खींचकर गन्‍ने के खेत में ले गया और किया दुष्कर्म

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पथरी। सगी बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Haryana Election: कुमारी सैलजा को लेकर गरमाई राजनीति, BJP और BSP ने डाले डोरे तो किसी ने बताया भावी सीएम

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नए घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के इन दिनों पार्टी से नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही निजी टिप्पणियों से सैलजा आहत हैं। मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के साथ आकाश आनंद ने उन्हें अपने-अपने दलों में आने का न्योता दिया है।