बनाना चाहते हैं मार्केट जैसी मोमोज की चटनी, तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी
अगर आप मोमोज की चटनी बनाना चाहते हैं लेकिन कैसे बनाएं ये नहीं जानते तो हम आपको इसकी बेहद आसान रेसिपी बताने वाले हैं। इस रेसिपी से मोमोज चटनी में बिल्कुल मार्केट में मिलने वाली चटनी जैसा स्वाद आएगा और इसे आप मोमोज के अलावा और भी कई चीजों के साथ खा सकते हैं। आइए जानें मोमोज की चटनी बनाने की रेसिपी।
मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गर्मागर्म मोमोज और उसके साथ तीखी-चटपटी चटनीशाम के लिए परफेक्ट स्नैक है। वैसे तो कई लोग घर पर मोमोज बना लेते हैं, लेकिन उसकी चटनी बनाने में पसीने छूट जाते हैं और कितनी भी कोशिश कर लेते हैं, लेकिन बाहर की मोमोज चटनी जैसा स्वाद नहीं आता।
- Read more about बनाना चाहते हैं मार्केट जैसी मोमोज की चटनी, तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी
- Log in to post comments
- 2 views
गाजियाबाद में मीट की दुकानों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें बंद कराईं गईं; ढाबों से लिए नमूने
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीन मीट की दुकान और दो मांसाहारी ढाबों पर छापेमारी की। तीनों मीट की दुकान पर लाइसेंस नहीं मिलने पर उन्हें बंद करा दिया गया। वहीं दोनों ढाबों से जांच के लिए छह नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम में दुकानदारों का नाम पूछा गया और उनसे लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया।
भारतीयों में बढ़ रही कार का मालिक बनने की लालसा, 67 प्रतिशत लोगों ने पहली बार खरीदी गाड़ी
करीब 67 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो पहली बार कार के मालिक बने हैं। वाहनों की खुदरा बिक्री करने वाले प्लेटफार्म स्पिनी ने जून-अगस्त 2024 के डाटा के आधार पर एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में और क्या कहा गया है।
लगभग हर किसी का सपना होता है किन उनकी अपनी एक कार हो। बहुत से लोग कार पूरी रकम अदा करके खरीदते हैं तो बहुत से लोग कार लोन लेकर अपना सपना पूरा करते हैं। भारतीयों में कार खरीदने को लेकर एक रिपोर्ट जारी हुई है। जिसके मुताबिक, लोगों में पहले के मुकाबले कार का मालिक बनने की लालसा बढ़ी है। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या कहा गया है
'सिनेमा के लिए खुशी का समय', Hrithik Roshan पर चला 'स्त्री' का जादू, फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे
हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 ने अपनी अपार सफलता से हर किसी को हैरान किया है। रिलीज के 37 दिन बाद भी स्त्री 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपने आप को स्त्री 2 की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। वॉर 2 (War 2) एक्टर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, 29 साल की लड़की के किए 30 टुकड़े; फ्रिज में मिली लाश
बेंगलुरु के मल्लेस्वरम में एक सिंगल बेडरूम फ्लैट के फ्रिज में 29 साल की महिला महालक्ष्मी का शव 30 टुकड़ों में मिला। महालक्ष्मी इस फ्लैट में अकेली रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि एक सप्ताह पहले महिला की हत्या हुई है। मल्लेस्वरम में रहने वाली महालक्ष्मी एक मॉल में काम करती थी और उसके पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करते हैं।
पीएम मोदी की यात्रा से पहले व्हाइट हाउस पहुंचे खालिस्तान समर्थक, अमेरिकी अधिकारियों से क्या हुई बातचीत?
PM Modi US Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे हैं। लेकिन उनकी यात्रा से ठीक पहले अमेरिका ने अपने कदम से सबको चौंका दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने खालिस्तान समर्थक नेताओं से मुलाकात की है। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस तरह की बैठक पहली बार की गई है।
Road Accident: पेड़ से टकराई राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की गाड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
Car Accident in Haryana भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Rajya Sabha MP Subhash Barala) की गाड़ी शेरपुरा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई जिससे उन्हें चोटें आई हैं। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना लोहारू से हिसार जाते समय हुई।