Skip to main content

नीतीश कुमार ने JDU की राज्य कार्यकारिणी का किया गठन, इन 118 सदस्यों को मिली जगह; देखें पूरी लिस्ट

 कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 118 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पार्टी के सभी पदाधिकारी पदेन सदस्य होंगे। राज्यसभा और विधानसभा के जदयू सांसद और विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। कार्यकारिणी में पूर्व सांसदों पूर्व मंत्रियों और कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है।

पटना। जदयू की राज्य कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 118 सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी की राज्य इकाई के सभी पदाधिकारी इसके पदेन सदस्य होंगे। दोनों सदनों के जदयू के सांसद और विधान मंडल के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

J&K Terror Attack: किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार भी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

नप गए साहब! सरकारी आवास में मसाज करा रहे थे सचिव, VIDEO वायरल हुआ तो हो गए Suspend

संतकबीरनगर में एक सचिव को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल साहब सरकारी आवास में मसाज कराते हुए पकड़े गए। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डीपीआरओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

CM आतिशी के पास अधिक जिम्मेदारी, 13 मंत्रालयों का प्रभार अकेले उठाएंगी; एक मंत्री के पास तो सिर्फ दो विभाग

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने के बाद अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने पास वित्त शिक्षा लोक निर्माण जल ऊर्जा सहित सभी प्रमुख विभाग रखे हैं। आतिशी दिल्ली की राजनीति में सबसे अधिक विभाग संभालने वाली मुख्यमंत्री बन गई हैं। इस कदम से उन्होंने संदेश दिया है कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की है।

Afg vs SA 3rd ODI Live Streaming: तीसरे वनडे में लाज बचाने उतरेगी साउथ अफ्रीका; जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

Afg vs SA 3rd ODI Live Streaming अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले अफगानिस्‍तान ने अपने नाम कर लिए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका सीरीज तो गंवा चुकी है। हालांकि आखिरी वनडे में टीम की कोशिश लाज बचाने पर होगी। दूसरी ओर अफगानिस्‍तान की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर होगी।

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले 2 मुकाबले अफगानिस्‍तान ने अपने नाम कर लिए हैं।

IND vs BAN: 'मैंने उसे पहला अर्धशतक और शतक जड़ते देखा', Slow पंत के साथी ने एक लाइन में बताई कमबैक की दास्तां

कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंत ने 129 गेंद पर 109 रन की पारी खेली। पंत ने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी की। मैच के बाद गिल ने पंत की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पंत को हार्ड वर्क करते देख खुशी होती है।

शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के शतक की तारीफ की है। तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि वह कितनी मेहनत रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि कमबैक के बाद पंत को पहला अर्धशतक और फिर शतक जड़ते हुए देखा।

SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चौथे दिन नहीं हुआ मुकाबला, अब 6 दिन का होगा टेस्‍ट; जानें क्‍या है वजह

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के विरुद्ध गाल में खेले जा रहे मुकाबले का चौथे दिन रेस्ट डे घोषित किया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि 21 सितंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव को लेकर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए यह निर्णय लिया गया है।