सीएम मोहन यादव कोलकाता में आयोजित GIC में शामिल होने के लिए हुए रवाना, निवेश को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा निवेशक बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। मैं भी बड़े शहरों में जा रहा हूं जहां बड़े निवेशक रहते हैं उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं उनसे संवाद कर रहा हूं उनकी शंकाओं का समाधान कर रहा हूं और उन्हें सरकार की योजनाओं से कैसे लाभ मिल सकता है इस बारे में बता रहा हूं।
छत्तीसगढ़: बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने नई दिल्ली में उठाई आवाज, केंद्र के समर्थन और राज्य सरकार की योजनाओं पर जताया भरोसा
पीड़ितों ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। हाल ही में शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना ने इस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को एक नई दिशा दी है। बस्तर के दूरदराज के इलाकों में सड़क पानी बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम हो रहा है।
Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर सुनवाई पूरी की, अपने फैसले को रखा सुरक्षित
झारखंड हाईकोर्ट ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि केंद्र ने अपने शपथ पत्र में झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का कोई आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया। वहीं केंद्र का कहना है कि संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या में कमी आई है। हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Cyber Fraud: साइबर शातिरों ने BIT सिंदरी की छात्रा को 14 लाख का लगाया चूना, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधियों ने धनबाद स्थित बीआइटी सिंदरी की एक छात्रा से निवेश के नाम पर 14 लाख 15 हजार 407 रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित इंद्रजीत सिंह पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानें कैसे आप ऐसे अपराधों से बच सकते हैं।
रांची। धनबाद स्थित बीआइटी सिंदरी की एक छात्रा से निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने 14 लाख 15 हजार 407 रुपये की साइबर ठगी कर ली है।
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड को बताया 'तीर्थस्थल', किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड को तीर्थयात्रा की तरह बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजातीय समाज लाह उत्पादन से मुख्य रूप से जुड़ा है। ऐसे में संस्थान को चाहिए कि फार्मास्टिकल कॉस्मेटिक क्षेत्र में इसकी बढ़ती उपयोगिता को पहचाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए नए अनुसंधान करे। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे।
Dehradun के डीएवी कॉलेज में जबरदस्त पथराव, एनएसयूआई और आर्यन गुट के छात्र भिड़े
देहरादून के डीएवी कॉलेज में जबरदस्त पथराव हो गया। जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। बताया गया कि एनएसयूआई और आर्यन ग्रुप के छात्र किसी बात को लेकर कैंपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद यह बवाल हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
देहरादून। देहरादून के डीएवी कॉलेज में जबरदस्त पथराव हो गया। इस दौरान पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों ओर से पथराव होने लगा, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए।
Kedarnath Dham Yatra के दूसरे चरण में हेली सेवा ने भी पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 250 से ज्यादा उड़ान
केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 75 हजार से अधिक यात्री हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 यात्री हेली से केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़े हेलीकॉप्टरों के संचालन की मांग भी उठ रही है।