Skip to main content

Apple iPhone 16 की सेल आज से होगी शुरू, जानें कीमत, कैशबैक, ऑफर्स और अन्य डिटेल्स

Apple iPhone 16 सीरीज की सेल आज से शुरू होने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपने लेटेस्ट आईफोन लाइनअप को लॉन्च किया है जिसमें उसने iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया था। इनके प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हुए थे जिनकी बिक्री आज से शुरू होने वाली है।

Punjab Crime: 'परिवार को जान से मार दूंगा', गैंगस्टर ने आम आदमी पार्टी के नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी

अटारी में गैंगस्टरों ने आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष जसविंदर सिंह ढिल्लों से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद व्यापारियों और दुकानदारों में रोष है। उन्होंने आप नेता के समर्थन में अटारी-वाघा रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यह धरना जारी रहा।

Jalandhar News: नकोदर में बाल-बाल बचा बड़ा हादसा, इनोवा चालक ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग फाटक

नकोदर नूरमहल रोड पर बीती रात एक अज्ञात इनोवा गाड़ी के चालक ने रेलवे क्रॉसिंग फाटक को तोड़ दिया और फरार हो गया। घटना के समय फाटक बंद था और कोई वाहन नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस और अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

नकोदर। नकोदर नूरमहल रोड, वीरपिंड रेलवे क्रांसिग फाटक पर बीती रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात इनोवा गाड़ी के चालक दोनों फाटकों को तोड़कर नूरमहल की तरफ फरार हो गया। जिस समय फाटक बंद किया गया था। उस समय कोई वाहन नहीं खड़ा था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी! अब प्रदेश में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स

पंजाब में बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट्स का निर्माण होगा। माडर्न आटोमोटिव्स लिमिटेड (एमएएल) मंडी गोबिंदगढ़ में प्लांट लगाने जा रही है। इस प्लांट का नींवपत्थर अगले माह मुख्यमंत्री भगवंत मान रखेंगे। यह पूरा काम एक ही स्थान पर होगा और इससे अतिरिक्त उत्पादन इकाइयां जोड़ी जाएंगी। इससे न केवल अधिक राजस्व आएगा बल्कि रोजगार के कई अवसर भी पैदा होंगे।

चंडीगढ़। पंजाब के लिए अच्छी खबर है। अब यहां बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट बनेंगे। माडर्न आटोमोटिव्स लिमिटेड (एमएएल) मंडी गोबिंदगढ़ में प्लांट लगाने जा रही है। इस प्लांट का नींवपत्थर मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले माह रखेंगे।

Bathinda: CID विंग में तैनात डीएसपी के घर लाखों की चोरी, दो महिलाओं ने नौकरानी बनकर वारदात को दिया अंजाम

बठिंडा Punjab News में सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर में चोरी की वारदात हुई है। दो अज्ञात महिलाओं ने सफाई करने के बहाने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी और हीरे के गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

राहुल गांधी के बयान पर फूटा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा, नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका; कर रहे ये बड़ी मांग

Delhi News नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

'यदि केजरीवाल अगले चुनाव में CM नहीं बनें तो...', दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया क्या होगा?

दिल्ली की भावी सीएम आतिशी ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 किलोवाट के बिजली कनेक्शन की कीमत 118% बढ़ाकर 7967 रुपये से 17365 रुपये कर दी है। 1 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 250% की वृद्धि की गई है। यह उत्तर प्रदेश की वही भाजपा सरकार है जिसने इस गर्मी के मौसम में 8 घंटे की बिजली कटौती की थी।

नई दिल्ली। आप नेता और दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी के लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री नहीं बनाते हैं, तो उन्हें महंगी बिजली और लंबे-लंबे बिजली कट देखने को मिलेंगे, जैसा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में हो रहा है।