Skip to main content

सोने से पहले 'अंग्रेजी मीडियम' एक्ट्रेस Radhika Madan जरूर करती हैं ये काम, जान लेंगे तो हो सकता है फायदा

टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय के दम पर एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है। हाल ही में राधिका ने दैनिक जागरण के साथ रैपिड फायर राउंड खेला जिसमें उन्होंने फैशन से लेकर अपनी सबसे बुरी आदत बताई। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह सोने से पहले हमेशा क्या काम करती हैं।

मुंबई डेस्क। 'मेरी आशिकी तुम से ही' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में आने तक का उनका एक बेहद ही खूबसूरत सफर रहा है।

'मां पढ़ रही थीं कुरान, भाई को दी बैंक डिटेल', दादी से मिली बीमारी के बाद Shama Sikander करने वाली थीं सुसाइड

जानी-मानी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर न किसी वजह से वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस बुरे फेज को याद किया है जब वह खुद को खत्म करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी दादी से मिली किस बीमारी के वजह से सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था।

फरदीन खान के साथ 1998 में फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू करने वालीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने तमाल फिल्में करने के बाद छोटे पर्दे पर डेब्यू किया और देखते ही देखते वह घर-घर में मशहूर हो गईं।

Uttarakhand: दवा फैक्ट्री में केमिकल के रिसाव से हड़कंप, आठ महिलाएं बेहोश; दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड की एक दवा फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सीरप बनाने वाला केमिकल जमीन पर गिरने से यह हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एग्रोन रेमेडीज दवा फैक्ट्री में केमिकल के रिसाव से आठ महिलाएं बेहोश हो गई। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

Emmy Awards 2024 में हुई आदित्य रॉय कपूर की The Night Manager की एंट्री, इन सीरीज से होगा तगड़ा मुकाबला

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 में भारतीय वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का जलवा भी देखने को मिलने वाला है। यह वेब सीरीज एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। आदित्य रॉय कपूर अनिल कपूर और शोभिता धुलीपाला लीड रोल में हैं। जानिए इस बारे में।

प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के बाद इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024  सुर्खियों में है। अवॉर्ड शो से पहले हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज का एलान किया गया है। इस साल भारत की एक मात्र वेब सीरीज द नाइट मैनेजर वैश्विक स्तर पर सफलता का झंडा फहराने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान में रक्षक बने भक्षक: ईशनिंदा के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने मौत के घाट उतारा, भीड़ ने क्लिनिक जलाया

सिंध प्रांत के उमरकोट में पुलिस की गोली से ईशनिंदा के आरोपी चिकित्सक की मौत हो गई। एक दिन पहले ही उग्र भीड़ ने इस चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। साथ ही उसका क्लिनिक भी जला डाला था।

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हत्या के मामले हाल के समय लगातार बढ़े हैं। पिछले हफ्ते भी एक शख्स की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर सिंध प्रांत में एक चिकित्सक की हत्या का मामला सामने आया है। एक सप्ताह के भीतर ईशनिंदा के आरोप में हत्या की यह दूसरी घटना है, जो पाकिस्तान के बिगड़े हालात को बयां करती है।

Tirupati Laddu Case: 'जब ​​तक हिंदू एकजुट नहीं होंगे...' पवन कल्याण ने क्यों की 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' बनाने की मांग?

तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किए जाने के मामले पर आंध प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का गुस्सा फूट पड़ा है। पवन कल्याण ने एक्स पर पोस्ट किया कि तिरुपति बालाजी प्रसाद में पशु वसा (मछली का तेल सूअर की चर्बी और भैंसे की चर्बी) मिलाए जाने के निष्कर्षों से हम सभी बहुत परेशान हैं।

'रात में आंदोलन के दौरान शराब पी रही थी लड़की' बंगाल मंत्री के बयान पर मच गया बवाल; TMC ने बचाव में क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मंत्री स्वप्न देबनाथ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर एक बयान दिया जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि 8 सितंबर की आधी रात रिक्लेम द नाइट अभियान के दौरान दो लड़कों के साथ एक लड़की शराब पी रही थी। उन्होंने कहा कि मां-बाप को यह ध्यान रखना चाहिए था कि आंदोलन में शामिल उनकी बेटी क्या कर रही है।