गाजियाबाद में कई मॉल, होटल और रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद, कार्रवाई से बचने के लिए तीन महीने में लेनी होगी NOC
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों का उल्लंघन करने पर 15 प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटते हुए बंद कराया है। वहीं 25 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा आदित्य मॉल पर दो करोड़ 85 लाख 31 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी प्रतिष्ठानों को तीन महीने के अंदर एनओसी लेने के लिए कहा है।
बाहुबली के 'भल्लालदेव' ने सरेआम छुए Shah Rukh Khan के पैर, यूजर्स बोले- 'जमीन से जुड़ा हुआ सितारा'
मंगलवार को मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स के 24वें संस्करण को लेकर एलान किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान निर्माता करण जौहर और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती सहित कई कलाकारों ने शिरकत की है। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिनमें राणा किंग खान के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।
बिपिन रावत के साथ बलिदान देने वाले कुलदीप की पत्नी ने निभाया वादा, सेना में लेफ्टिनेंट बनीं वीरांगना यश्विनी ढाका
हेलीकॉप्टर क्रैश में बलिदान देने वाले कुलदीप सिंह की पत्नी यश्विनी ढाका अब सेना का हिस्सा बन गई हैं। उन्हें लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिला है। बहू की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उधर यश्विनी का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। 2021 में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह उड़ा रहे थे।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। आपकी खर्च करने की आदत को लेकर समस्या आएगी, क्योंकि आपके काम लटकेंगे। आप अपने धन को संचय करने को लेकर प्लानिंग करें। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सेहत में गिरावट महसूस हो, तो आप समय रहते डॉक्टरी परामर्श न ले, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें।
वृष् राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Himachal Rains: हिमाचल में आफत की बारिश, हाइवे सहित 76 सड़कें बंद; बाढ़ में तबाह हुए पुल
5 सड़कें दो पुल और एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा 43 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।
शिमला। प्रदेश भर में बीते 24 घंटे से हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लगातार हो रही वर्षा से 75 सड़कें, दो पुल व एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ है। इसके अतिरिक्त 43 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हैं। निगुलसेरी में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है।
यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को में कई इमारतें धराशायी; उड़ानें भी रद्द
इमारतें धराशायी हो गई हैं। मॉस्को एयरपोर्ट से 50 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा जबकि कई उड़ानें रद्द भी हो गई। रूस ने दावा किया कि मॉस्को क्षेत्र के ऊपर कम से कम 20 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया जबकि आठ अन्य क्षेत्र में 124 ड्रोनों को मार गिराया गया।
यूक्रेन ने मंगलवार को मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। 144 ड्रोन से किए इस हमले में दर्जनों इमारतें नष्ट हो गईं। हमले की वजह से रूस को मॉस्को एयरपोर्ट से 50 उड़ानों को डायवर्ट करने को मजबूर होना पड़ा।
नई Mercedes-Benz E-Class से उठा पर्दा; अक्टूबर में होगी लॉन्च, बिना पेट्रोल हाइब्रिड मोड पर दौड़ेगी 100 KM
भारतीय में नई Mercedes-Benz E-Class को पेश किया गया है। इसे अक्टूबर 2024 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह अभी तक की बाकी E-Class से काफी अलग और नए फीचर्स के साथ आएगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82-83 लाख रुपये हो सकती है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी लग्जरी दिया गया है। आइए जानते हैं कि यह किन फीचर्स के साथ आने वाली है।