Skip to main content

डबवाली में चाचा-भतीजा तो रानियां में दादा-पोता के बीच लड़ाई, चुनावी रण में आपस में ही उलझा चौधरी देवीलाल का परिवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एक तरफ जहां भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ चौधरी देवीलाल का परिवार आपस में ही उलझा नजर आ रहा है। चौटाला परिवार में फूट का असर ये है कि रानियां विधानसभा में दादा-पोता तो डबवाली विधानसभा में चाचा-भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं।

दुश्मन की अब खैर नहीं! भारतीय नौसेना ने उतारे दो जहाज; समुद्र में बिछाएंगे बारूदी सुरंगें

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड में आठवीं एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट प्रोजेक्ट के तहत चौथे और पांचवें जहाज क्रमश माल्प और मुल्की को एक साथ लांच किया है। आत्मनिर्भर भारत की पहल के भारतीय तटीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए माल्प और मुल्की जहाजों को एक साथ लांच करना स्वदेशी पोत निर्माण में भारत की प्रगति को दर्शाता है।

एक सरकार कानून बनाए, दूसरी खत्‍म करे तो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को खरी-खोटी सुनाई

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार से पूछा कि क्या कानून बनाने और फिर उसे निरस्त करने से अनिश्चितता नहीं पैदा होती? याचिकाकर्ता ने इसे संविधान के अनुच्छेद-14 का उल्लंघन बताया जबकि पंजाब सरकार ने इसे सही ठहराया। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार से सवाल किया कि अगर एक पार्टी की सरकार कोई कानून बनाए और उसके बाद बनी दूसरी पार्टी की सरकार उसे खत्म कर दे तो क्या अनिश्चितता पैदा नहीं होगी।

क्या आतंकियों के निशाने पर हैं ट्रेनें, पढ़ें यूपी-बिहार समेत इन पांच राज्यों में ही क्यों हो रही घटनाएं

भारत में ट्रेनों को पलटाने के पीछे आतंकी साजिश होने का शक है। एनआईए और एसटीएफ इसकी जांच कर रही है। दोनों एजेंसियां अलग-अलग एंगल से इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों ने इसके पीछे आतंकियों का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। तीन महीने में इस तरह की लगभग दो दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे', AFG ने नोएडा स्टेडियम की सुविधाओं पर उठाए सवाल, इलेक्ट्रिक फैन से सुखाया गया मैदान

ग्रेटर नोएडा में आयोजित अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भी खराब आउट फील्ड की वजह से नहीं खेला जा सका। अब इसकी क्रिकेट जगत में खूब आलोचना हो रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तो यहां तक बोल दिया है कि वह यहां दोबार नहीं खेलने आएंगे। स्टेडियम में कई तरह की सुविधाओं का आभाव बताया जा रहा है।

बांग्लादेश सीरीज से पहले Yuzvendra Chahal की स्पिन का दिखा जादू, पांच विकेट लेकर काउंटी चैंपियनशिप में मचाई तबाही

युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू में गजब की फॉर्म में हैं। नॉर्थम्पटनशायर और डर्बीशायर के बीच मैच के दूसरे दिन मंगलवार 10 सितंबर को पांच विकेट लेने का कमाल किया। इस दौरन चहल ने टूर्नामेंट की एक सर्वश्रेष्ठ गेंद भी फेंकी और बल्लेबाज को स्तब्ध करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। चहल ने भारत के लिए अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है।

ENG vs AUS: इंग्लैंड ने पहले टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान, तीन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू करने का मौका

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का पहला टी20I मैच बुधवार 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। जोस बटलर के चोटिल होने के बाद फिल साल्ट टीम की अगुआई करेंगे। वहीं मिचेल मार्श के हाथों में ऑस्ट्रेलिया की कमान है। मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच बुधवार, 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। फिल साल्ट पहली बार टी20I में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, तीन खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है।