Skip to main content

इस साजिश की पूरी स्क्रिप्ट हुड्डा ने लिखी', विनेश-बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़के बृजभूषण सिंह

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता को मैं कहना चाहता हूं कि बजरंग या विनेश ने लड़कियों के सम्मान के लिए आंदोलन नहीं किया था बल्कि राजनीति के लिए लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और महिलाओं का अपमान किया।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोला है। पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना प्रारंभ हुआ था।"

Kolkata Doctor Murder Case: पीड़िता की मां ने पहली बार बयां किया अपना दर्द, पत्र में लिखा भावुक संदेश

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या मामले में पूरा देश न्याय की मांग कर रहा है। उधर पीड़ित ट्रेनी डॉक्टर की मां ने शिक्षक दिवस पर एक भावुक पत्र लिखा और कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स से खास अपील की। उन्होंने बेटी के लिए न्याय की भी मांग की।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या मामले में पूरा देश न्याय की मांग कर रहा है। देशभर के लोग आक्रोशित हैं। उधर, पीड़ित ट्रेनी डॉक्टर की मां ने शिक्षक दिवस पर एक भावुक पत्र लिखा और कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स से खास अपील की।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मित्र आपकी किसी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेंगे। राजनीति को लेकर आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

वृष राशि

गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी, GDA की बोर्ड बैठक में फैसला; निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2031 के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इसे शासकीय समिति के समक्ष अनुमति के लिए भेजा जाएगा, जहां से मुख्यमंत्री के समक्ष इसे प्रदर्शित कर अनुमति मिलने पर लागू कर दिया जाएगा। इसमें एक माह का समय लग सकता है। वहीं, रेड और ब्लू लाइन मेट्रो के किनारे टीओडी जोन घोषित करते हुए उसे मास्टर प्लान 2031 में शामिल कर लिया गया।

Australia vs Scotland: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, 200 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइक रेट से ठोका शतक

ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ग्रेंज क्रिकेट क्लब में आज खेले जा रहे दूसरे टी20 में ऑस्‍ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जोश इंग्लिश ने तूफानी पारी खेली। जोश इंग्लिश ने 210.2 की स्‍ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 7 छक्‍के लगाए।

वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात होगा सुगम, NHAI ने शुरू किया दूसरा Toll Plaza

वाराणसी-आजमगढ़ एनएच पर यातायात अब और भी सुगम होगा। चोलापुर के आगे डेरही गांव में दूसरा टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इससे पहले आजमगढ़ के कोटिला गांव में टोल डेढ़ साल पहले ही चालू हुआ। पूर्वांचल में करीब 12 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। 2022 में करीब 5600 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ी की गई है। 

वाराणसी। बनारस-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर मुख्यालय से करीब 20 किलाेमीटर दूर चोलापुर के आगे डेरही गांव में दूसरा टाेल प्लाजा शुक्रवार को चालू कर दिया गया। यह प्रयास काफी वक्त से एनएचएआइ कर रहा था।

पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा सर्वे, सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

PM Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस- 2024 का सर्वे शीघ्र प्रारंभ होगा। सर्वे से पूर्व अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वे के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सर्वे से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठकें कर एवं अन्य माध्यमों से आमजन में इसका व्यापक प्रचार प्रसार होगा।

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस- 2024 का सर्वे शीघ्र प्रारंभ होगा। सर्वे से पूर्व अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।