Skip to main content

IPS अधिकारी ने दिखाया बड़ा दिल, घायल बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल; खुद उठाया पूरा खर्चा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त शशांक जायसवाल ने महिपालपुर बाईपास पर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया और उसके इलाज का खर्च उठाने की पेशकश की। अनिल कुमार नामक बाइक सवार दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत हैं और एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। आईपीएस जायसवाल ने उन्हें ऑटो में बैठाकर स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंचाया और डॉक्टरों से उनका इलाज करवाया।

Haryana: 'टिकट एक, दावेदार अनेक...', इस्तीफों की झड़ी के बाद टिकट बदलने की अफवाहों पर सीएम सैनी ने लगाया विराम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची आने के बाद जैसे तूफान आ गया था। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साफ कर दिया है कि कुछ भी हो लेकिन टिकट नहीं बदली जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि टिकट एक है 

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कल भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी में दनादन इस्तीफे गिरे थे। इसके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। 

बिहार में इतिहास हुआ लालू का 'हरा गमछा', क्या है RJD में तेजस्वी की पॉलिटिक्स का प्लान

तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में आरजेडी के लिए अब प्लान चेंज कर लिया है। कई बार वह इसका संकेत भी दे चुके हैं। लालू की गमछा संस्कृति से पीछा छुड़ाने को तेजस्वी की कोशिशों की एक और कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। लालू ने करीब तीन साल पहले पार्टी में गमछे का चलन शुरू किया था।

Nitish Kumar फिर छोड़ेंगे NDA? सियासी अटकलों के बीच कह गए बड़ी बात; 3 दिन पहले तेजस्वी से मिले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आइजीआइएमएस में क्षेत्रीय चक्षु केंद्र के उद्घाटन समारोह में यह बात पुन दोहराई कि वे गलती से दो बार उनलोगों के साथ चले गए थे। इशारा महागठबंधन की ओर था लेकिन अब कभी इधर-उधर नहीं होगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। नीतीश ने 2005 से पहले के बिहार को लेकर फिर निशाना साधा।

राहुल गांधी के विवादित बयान से हिंदू महासभा नाराज, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

राहुल गांधी के कश्मीर में दिए गए विवादित बयान से हिंदू महासभा में आक्रोश भरा हुआ है। महासभा ने राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने कश्मीर के एलजी को राजा बताया और वहां की संपत्ति छीनकर बाहरियों को देने की बात कही। यह बयान असंवैधानिक है।

 लखनऊ। कश्मीर में जनसभा के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।

Musheer Khan ने महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, दलीप ट्रॉफी में खेली 181 रन की धांसू पारी; 'बाबा' के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

 मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में अपना डेब्‍यू करने वाले बल्‍लेबाजों में तीसरा सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। दलीप ट्रॉफी में डेब्‍यू मैच में सबसे बड़ा व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड बाबा अपराजित के नाम दर्ज है।

मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्‍यू को खास बनाया और भारत ए के खिलाफ 181 रन की उम्‍दा पारी खेली। भारत बी का प्रतिनिधित्‍व करने वाले मुशीर खान ने 373 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्‍के की मदद से 181 रन बनाए। उनकी इस साहसिक पारी की मदद से भारत बी की पहली पारी 321 रन पर ऑलआउट हुई।

हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी', पुल बनाने के खिलाफ हाईकोर्ट क्यों पहुंचे मेट्रो मैन?

केरल के भरतपुझा नदी पर बनने जा रहे तिरुवनाया-थवनूर पुल के निर्माण के खिलाफ ई श्रीधरन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भारत के मेट्रो मैन कहे जाने वाले श्रीधरन ने पुल के निर्माण का विरोध करते हुए कहा है कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी। उनकी जनहित याचिका पर कोर्ट ने केरल सरकार से जवाब मांगा है। इस बीच पुल का निर्माण रविवार को शुरू होने वाला है।