Arvind Kejriwal: केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या नहीं? हर बार टूट रही CM की आस; फिर से बढ़ गई मुश्किलें
Excise Policy Case दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर बार सीएम की आस टूट जाती है। कोर्ट ने फिर से 11 सितंबर तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। CBI ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। केजरीवाल को लेकर पढ़िए पूरा अपडेट।
Maruti की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी eVX लॉन्च की तैयारी शुरू, Nexa शोरूम पर लगाए जा रहे चार्जर
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki eVX लाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत कंपनी ने नेक्सा आउटलेट पर ईवी चार्जर लगाने से कर दिया है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी लाने से पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रही है। मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को जनवरी 2025 में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कि मारुति सुजुकी eVX कितनी खास होने वाली है।
Shivaji Statue Collapse: जिलाधिकारी का तबादला, डिमोशन भी हुआ; शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर शिंदे सरकार का एक्शन
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी किशोर एस तावड़े का अचानक तबादला कर दिया गया है। उनका डिमोशन भी किया गया है। किशोर एस तावड़े की जगह पर हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल ए. पाटिल को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
Jammu Kashmir Election 2024: भाजपा और पीडीपी फिर आएंगे साथ? महबूबा मुफ्ती ने गठबंधन को लेकर दिया बयान
मंगलवार को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के आरोपों को खारिज करते हुए हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ती है और 1947 से वह ऐसा ही करती आ रही है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार किया। उन्होंने कहा कि पीडीपी का भाजपा से कोई संपर्क नहीं है और होगा भी नहीं।
देश के दो राज्यों में कहर बरपा रही बारिश, अब तक 323 ट्रेनें रद्द; 30 से ज्यादा लोगों की मौत
देश के दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बारिश के कारण अब तक 323 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा लाखों लोग बेघर भी हुए हैं। कई शहरों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।
महिला को 30 साल बाद मिला इंसाफ, पति ने शादी के बाद दे दिया था तलाक; अब कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?
एक फैमिली कोर्ट से बार-बार तलाक मंजूर किए जाने के खिलाफ एक महिला की कानून लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट में दस्तक देने पर सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। अब तलाक की पहली डिक्री मंजूर करते हुए कोर्ट ने कहा पति को तीन महीने के अंदर 30 लाख रुपये पर सात प्रतिशत ब्याज के साथ 3 अगस्त 2006 से अब तक के हिसाब से गुजारा भत्ता देना होगा।
Kolkata Doctor Rape and Murder Case: 'अगर उसे पोर्न देखने की आदत न होती...'; जेल, जमानत और फिर से रेप पर क्या बोले एक्सपर्ट?
कोलकाता दुष्कर्म कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद एक बार फिर से दुष्कर्म संस्कृति पोर्न और जमानत प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है। समाजशास्त्री डॉ. ऋतु सारस्वत से बातचीत में जानिए कि पोर्न वीडियो कैसे दुष्कर्म को बढ़ावा देते हैं और जमानत प्रक्रिया अपराधियों को संरक्षण देती है।
कोलकाता में हुई दुष्कर्म की घटना की अंतहीन पीड़ा से पूरा देश आहत है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। यक्ष प्रश्न यह है कि क्या ऐसी घटना पहली बार घटित हुई है? इसका उत्तर हम सभी के पास है।