भागलपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग के साथ-साथ रूट भी जान लीजिए
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने भागलपुर और दिल्ली के बीच दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 03413-03414 मालदा-दिल्ली स्पेशल भागलपुर होकर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। मालदा से यह ट्रेन सुबह 10 बजे चलेगी और दिन के 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं भागलपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली 03483-03484 स्पेशल ट्रेन भागलपुर से मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
भागलपुर। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। हरिद्वार और पुणे के साथ ही दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेंनें चलाई जाएंगी।
छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
छात्रा का कहना है कि वो सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक सूनसान इलाके में उसके साथ एक युवक ने गलत काम किया। दुष्कर्म करने वाला युवक गांव का ही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है और आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की है।
कासगंज। एक गांव में सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गांव के ही युवक ने खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी छात्रा के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
जहां से अखिलेश ने लड़ा पहला विधानसभा चुनाव, वहां भाजपा की जीत की रणनीति को धार दे गए योगी; दिलाई गुंडाराज की याद
सीएम योगी ने करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की है। बरनाहल में जनसभा के दौरान सीएम योगी ने सपा सरकार के दौरान मैनपुरी की उपेक्षा और खराब पहचान का उल्लेख कर नब्ज थामी। उन्होंने विकास का वादा कर जनता का विश्वास मांगा। करहल में भाजपा सिर्फ एक बार जीती है।
मैनपुरी। सपा के सबसे मजबूत गढ़ करहल विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत की रणनीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को और धार दी। योगी ने पहले विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कर उनका उल्लेख किया। करहल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं खुद मंच से गिनाईं।
Lucknow News: 42 साल तक नहीं मिला भूखंड का कब्जा, उपभोक्ता आयोग ने LDA पर लगाया 25 लाख हर्जाना
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ने लखनऊ के गिरीश पंत की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि एलडीए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों से एक करोड़ वसूल कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराये। 42 साल में भूखंड का कब्जा न पाने वाले गिरीश को 25 लाख हर्जाना 50 हजार वाद व्यय और हाई कोर्ट खंडपीठ की तीन किलोमीटर की परिधि में 200 वर्ग मीटर भूखंड का आवंटन 30 दिन में किया जाए।
टॉपटेन अपराधी अमित ठठेरा का 1.07 करोड़ का मकान कुर्क, माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह IS गैंग-191 का है सदस्य
माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के टॉप 10 अपराधी अमित ठठेरा की लगभग एक करोड़ आठ लाख की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। हरिद्वार कालोनी में स्थित इस आलीशान मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अमित ठठेरा पर शहर कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसे गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया है।
टीपू चले सुल्तान बनने, देख रहे मुंगेरीलाल के हसीन सपने', CM योगी का अखिलेश पर वार
लोक भवन में आयोजित नियुक्ति वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन्होंने देश को लूटा आज जब उनके सपने टूट गए तो टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं। वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं।
Salman Khan को 'बिग बॉस 18' में रिप्लेस करेगा ये फेमस टीवी एक्टर? कहा- होस्टिंग है मेरी प्राथमिकता
रियलिटी शो बिग बॉस 18 के लिए कंटेस्टेंट्स का नाम आना शुरू हो चुका है। इस शो को सलमान खान के होस्ट करने की चर्चा है। इस बीच कई नाम सामने आ चुके हैं। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड और यूट्यूब प्लेटफॉर्म तक के लोगों का नाम सामने आया है। इस बीच एक फेमस एक्टर ने सलमान को रिप्लेस करने की इच्छा जताई है।