RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
RLD Party : कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, स्टार प्रचारक होंगे जयंत- इस वजह से लिया गया है फैसला
रालोद हरियाणा के विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रालोद के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात चल रही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं है लेकिन हरियाणा के पश्चिम उप्र से सटा होने के कारण रालोद की वहां की राजनीति में दिलचस्पी रहती आई है। एनडीए संग चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में हमारा किसी से गठबंधन नहीं।
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा ने भाजपा पर जाति-पाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ है। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करेगी। पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी।
दिल्ली सरकार और LG का विवाद पहुंचा Delhi HC, 24 सरकारी अस्पतालों में विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ा है मामला
दिल्ली सरकार और LG का विवाद पहुंचा Delhi HC, 24 सरकारी अस्पतालों में विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ा है मामला
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच 24 सरकारी अस्पतालों में भर्ती को लेकर विवाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने अदालत से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि विवाद से आम नागरिकों के स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारी का हनन किया जा रहा है। 2 सितंबर को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी।
अगस्त 2024 में 10% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार की तिजोरी में पहुंचे 1.73 लाख करोड़ रुपये
अगस्त 2024 में 10% बढ़ा GST कलेक्शन, सरकार की तिजोरी में पहुंचे 1.73 लाख करोड़ रुपये
जीएसटी कलेक्शन अगस्त 2024 में 1.74 लाख करोड़ रुपये का रहा। वहीं जून महीने में यही कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ को पार कर गया था जिसमें सीजीएसटी 39586 करोड़ और SGST 33548 करोड़ रही थी। इतना ही नहीं मई महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये था जो पिछले साल मई के महीने की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक था।
भीड़तंत्र बना दिया है', राजनीतिक नेताओं पर क्यों भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज? कहा- केवल अदालत के पास है अधिकार
भीड़तंत्र बना दिया है', राजनीतिक नेताओं पर क्यों भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज? कहा- केवल अदालत के पास है अधिकार
आपराधिक घटनाओं को राजनीति के लिए भुनाने पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने सख्त लहजे में टिप्पणी की है और कहा है कि राजनेता भीड़तंत्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एक सम्मेलन में बोलते हुए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अभय ओका ने कहा कि राजनेता दोषियों को मौत की सजा का आश्वासन दे देते हैं जबकि यह अधिकार केवल कोर्ट के पास है।
भाजपा के राज में उपद्रवियों को खुली छूट', अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर राहुल का केंद्र पर हमला; कहा - मूक दर्शक बनी सरकार
भाजपा के राज में उपद्रवियों को खुली छूट', अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर राहुल का केंद्र पर हमला; कहा - मूक दर्शक बनी सरकार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर उपद्रवियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। राहुल ने चरखी दादरी और नासिक की घटनाओं के संदर्भ में ये टिप्पणी की।
A Wedding Story: हर सीन डरावना है और कहानी में दम है, इस हफ्ते यह फिल्म अपने परिवार के साथ जरूर देखें
A Wedding Story: हर सीन डरावना है और कहानी में दम है, इस हफ्ते यह फिल्म अपने परिवार के साथ जरूर देखें
A Wedding Story पंचक काल की मान्यता हमारे देश में हजारों सालों से है। इसका जिक्र पुराणों खासकर गरुड़ पुराण में मिलता है जिसमें मृत्यु के बाद शांति के लिए इसका पाठ किया जाता है। हालांकि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से इस मान्यता पर असर हुआ है। विज्ञान की प्रगति के साथ प्राकृतिक आपदाओं का डर कम हो गया है।