Skip to main content

Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान दिया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

UP News: आदमखोर भेड़िये-तेंदुए के हमले से दहशत में लोग, CM योगी ने जारी क‍िए न‍िर्देश

UP News: आदमखोर भेड़िये-तेंदुए के हमले से दहशत में लोग, CM योगी ने जारी क‍िए न‍िर्देश

आदमखोर भेड़िये के लगातार हो रहे हमलों के बीच मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने न‍िर्देश जारी क‍िए हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं। वन मंत्री को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारी जनपदों में कैंप करें।

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda का पूरा हुआ सपना, दो साल ये शहर होगा उनका ठिकाना

अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda का पूरा हुआ सपना, दो साल ये शहर होगा उनका ठिकाना

बॉलीवुड स्टारकिड को मिलने वाली लाइमलाइट और पहचान से दूर नव्या नवेली नंदा अपने लिए एक अलग आसमान बना रही हैं। नव्या स्टार आइकन अमिताभ बच्चन और जया की नातिन हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में एडमिशन ले लिया है। यहां रहकर वो दो साल के कोर्स के लिए पढ़ाई करेंगी। नव्या ने ये खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

अस्पताल में दरवाजा पीटता रहा नशेड़ी, चीखती-चिल्लाती रही महिला डॉक्टर; इंदौर में याद आया कोलकाता कांड

अस्पताल में दरवाजा पीटता रहा नशेड़ी, चीखती-चिल्लाती रही महिला डॉक्टर; इंदौर में याद आया कोलकाता कांड

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोलकाता कांड की याद आ गई। मगर गनीमत रही कि यहां कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इंदौर के एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक महिला डॉक्टर के ड्यूटी रूम का दरवाजा नशेड़ी पीटता रहा। डरी-सहमी महिला चिकित्सक ने आवाज लगाकर अपने आपको सुरक्षित किया। अस्पताल प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया है। 

हेमंत ने पत्र में क्या लिखा? जिसे पूरा पढ़े बिना भावुक हो गए थे चंपई, सियासी गहमागहमी के बीच JMM ने बताई अंदर की बात

हेमंत ने पत्र में क्या लिखा? जिसे पूरा पढ़े बिना भावुक हो गए थे चंपई, सियासी गहमागहमी के बीच JMM ने बताई अंदर की बात

पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद झारखंड की सियासत तेज है। अब झामुमो लगातार चंपई पर हमलावर है। पार्टी ने चंपई को लेकर ढेर सारी अंदर की बात बताई है। झामुमो ने नए बयान में कहा कि चंपई ने गुरुजी (शिबू सोरेन) का फोन नहीं उठाया वह महत्वाकांक्षा को लेकर भाजपा में शामिल हुए। 

अरेस्ट नहीं तो मेरे घर क्या करने आए हों', छापा मारने पहुंची ED टीम से अमानतुल्लाह खान की हुई बहस

अरेस्ट नहीं तो मेरे घर क्या करने आए हों', छापा मारने पहुंची ED टीम से अमानतुल्लाह खान की हुई बहस; 

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमानतुल्ला खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोमवार सुबह छापेमारी करने पहुंची। इस पर आम आदमी पार्टी ने ने अपने ओखला विधायक को समर्थन देते हुए जांच एजेंसी की कार्रवाई को गुंडागर्दी करार दिया। ईडी की कार्रवाई पर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईडी भाजपा के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा रही है। 

समित द्रविड़ को टीम से बाहर बैठा करुण नायर ने जीता खिताब, मैसूर वॉरियर्स बनी महाराजा ट्रॉफी की चैंपियन

समित द्रविड़ को टीम से बाहर बैठा करुण नायर ने जीता खिताब, मैसूर वॉरियर्स बनी महाराजा ट्रॉफी की चैंपियन

करुण नायर ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम मैसूर वॉरियर्स को महाराजा ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। इस मैच में नायर के अलावा एसयू कार्तिक ने मैसूर के लिए अर्धशतकीया पारी खेली। बेंगुलरू की टीम से कोई भी बल्लेबाज मैच विजयी पारी नहीं खेल सका। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल सस्ते में आउट हुए और फिर इसके बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई।