पाक की नापाक हरकत, वाघा सीमा पर लगाई कश्मीरी अलगाववादी नेता गिलानी की तस्वीर
पाक की नापाक हरकत, वाघा सीमा पर लगाई कश्मीरी अलगाववादी नेता गिलानी की तस्वीर
पाकिस्तान ने अब अटारी-वाघा सीमा के मध्य संयुक्त चेक पोस्ट पर कश्मीर की अलगाववादी आल पार्टी हुर्रियत कान्फ्रेंस के नेता रहे सैयद अली शाह गिलानी की एक बड़ी तस्वीर लगा दी है। जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान अक्सर ऐसी हरकत करता हैजो भारत की सरकार व लोगों को चिढ़ाने वाली होती है। यह भी वैसी ही एक हरकत हो सकती है। पाकिस्तान सरकार अपनी जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।
Kangana Ranaut के बयान पर पंजाब में बवाल, आम आदमी पार्टी ने BJP कार्यालय के पास किया प्रदर्शन; कार्रवाई करने की मांग
हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन वाले बयान पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। पंजाब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं ने भी कंगना के बयान की आलोचना की। आप नेताओं ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; देखें तस्वीरें
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; देखें तस्वीरें
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह जोरदार बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। वहीं बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से जाम की स्थिति बन रही है। इससे सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कहीं आपने तो नहीं खरीदी यहां जमीन, कोर्ट ने वसूली मामले में ठहराया दोषी; पीड़ित को ब्याज सहित वापस मिलेंगे रुपये
कहीं आपने तो नहीं खरीदी यहां जमीन, कोर्ट ने वसूली मामले में ठहराया दोषी; पीड़ित को ब्याज सहित वापस मिलेंगे रुपये
मेसर्स अंसल हाईटेक टाउनशिप लिमिटेड के पास जमीन नहीं थी इसके बावजूद उसने भूखंड बेच दिए। मामला कोर्ट में पहुंचा तो वसूली का मामला सामने आया। अदालत ने वसूली और मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के बेचने वालों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ब्याज सहित पीड़ित को रुपये वापस करने का आदेश दिया है। अगर कोई भी जमीन खरीदता है तो उसके लिए यह सुझाव जरूरी है।
डीयू में प्रथम वर्ष की कक्षाएं आज से शुरू, रैगिंग रोकने को विशेष इंतजाम
डीयू में प्रथम वर्ष की कक्षाएं आज से शुरू, रैगिंग रोकने को विशेष इंतजाम
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा हो गया है और अब प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होने वाली हैं। कुछ कॉलेजों में छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू हो चुके हैं और कई कॉलेज गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित करेंगे। छात्रों की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने उत्तरी और दक्षिणी परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
Delhi MCD Polls: अभी भी फंस सकता है वार्ड कमेटी के चुनाव में पेंच, कोर्ट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी
Delhi MCD Polls: अभी भी फंस सकता है वार्ड कमेटी के चुनाव में पेंच, कोर्ट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) 12 क्षेत्रीय निकायों के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए 4 सितंबर को वार्ड समिति के चुनाव कराने जा रहा है। बुधवार (28 अगस्त) को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इन पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्षदों को 30 अगस्त तक नगर सचिव के पास अपना नामांकन जमा कराना होगा।
Bihar Bijli Bill: भूलकर भी न करना ऐसी गलती, वरना बिजली विभाग 24 घंटे के अंदर काट देगा बिजली कनेक्शन
बिहार के गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली कंपनियों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा। उपभोक्ता मोबाइल पर बिजली बिल का मैसेज पा सकेंगे और घर बैठे बिल का भुगतान कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत का सही हिसाब रखा जा सकेगा। स्मार्ट मीटर की स्थापना न केवल बिजली विभाग के लिए बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
फारबिसगंज (अररिया)। शहरों की तर्ज पर अब गांवों के लाखों घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने से ना सिर्फ बिजली कंपनियों को सहूलियत होगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।