Jamui News: सरकारी हॉस्पिटल में एंबुलेंस के इंतजार 4 घंटे तक तड़पती रही युवती, तोड़ा दम; तो महज 24 मिनट में आ गया शव वाहन
Jamui News: सरकारी हॉस्पिटल में एंबुलेंस के इंतजार 4 घंटे तक तड़पती रही युवती, तोड़ा दम; तो महज 24 मिनट में आ गया शव वाहन
बिहार के जमुई सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई क्योंकि उसे रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस नहीं मिली। बिंदी देवी नाम की महिला पेट दर्द से पीड़ित थी और उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था। लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसे चार घंटे तक अस्पताल में ही इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और अंत में उसने दम तोड़ दिया।
Bihar News: गया में नक्सलियों के 'आंख-कान' की तलाश में NIA, दो संदिग्धों से की पूछताछ; छापेमारी से मचा हड़कंप
Bihar News: गया में नक्सलियों के 'आंख-कान' की तलाश में NIA, दो संदिग्धों से की पूछताछ; छापेमारी से मचा हड़कंप
एनआईए ने गया के टिकारी में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर शीर्ष नक्सली नेताओं प्रमोद मिश्रा अनिल यादव और विनोद मिश्रा के साथ संपर्क रखने का आरोप है। तीनों नक्सली नेता पिछले साल टिकारी से गिरफ्तार किए गए थे और अभी बेउर जेल में बंद हैं। एनआईए इस मामले में उनकी संपर्क सूत्रों की तलाश कर रही है।
UP Politics: उपचुनाव से पहले विपक्ष को जिन्ना का ‘जिन्न’ दे गए सीएम योगी, अलीगढ़ के मुद्दे को मिली फिर हवा
उपचुनाव से पहले विपक्ष को जिन्ना का ‘जिन्न’ दे गए सीएम योगी, अलीगढ़ के मुद्दे को मिली फिर हवा
Aligarh News खैर विधानसभा सीट से चुने गए अनूप प्रधान सांसद बने हैं। ये सीट खाली है और यहां उपचुनाव होना है। हालांकि अभी तक यूपी में उपचुनाव की घाेषणा नहीं की है। लेकिन पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। खैर विधानसभा सीट पर जनसभा के दौरान सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए जिन्ना की बात की थी। अब फिर से ये मुद्दा तूल पकड़ रहा है।
मदरसे में रोजाना छपते थे 20 हजार के नकली नोट, 100-100 के नोट पर लगाते थे हरा टेप; मौलाना समेत चार गिरफ्तार
मदरसे में रोजाना छपते थे 20 हजार के नकली नोट, 100-100 के नोट पर लगाते थे हरा टेप; मौलाना समेत चार गिरफ्तार
प्रयागराज में एक मदरसे में चल रहे नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपये की नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले तीन महीने से यह काम कर रहे थे और अब तक 18 लाख रुपये की नकली नोट बाजार में पहुंचा चुके हैं।
UP Digital Media Policy: कितने सब्सक्राइबर- फॉलोअर्स? हर महीने 8 लाख पाने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, नियम व शर्तें
UP Digital Media Policy: कितने सब्सक्राइबर- फॉलोअर्स? हर महीने 8 लाख पाने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, नियम व शर्तें
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल मीडिया नीति का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत अब 20 हजार रुपये से लेकर प्रतिमाह आठ लाख रुपये तक का अधिकतम विज्ञापन देने की प्रविधान किया गया है। वीडियो व पोस्ट के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। सबसे ज्यादा भुगतान यू-ट्यूब पर वीडियो प्रसारित करने के लिए आठ लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
LLC: शिखर धवन-दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, 6 टीमों के बीच खेले जाएंगे 25 मुकाबले; गुरुवार को होगा ऑक्शन
LLC: शिखर धवन-दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, 6 टीमों के बीच खेले जाएंगे 25 मुकाबले; गुरुवार को होगा ऑक्शन
लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में होगी। लीग के तीसरे सीजन में 6 टीमों के बीच 25 मुकाबले खेले जाएंगे। टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।
प्रभास को जोकर कहना Arshad Warsi को पड़ा भारी, 'कल्कि 2898 एडी' की प्रोड्यूसर के मुंहतोड़ जवाब से बोलती बंद!
प्रभास को जोकर कहना Arshad Warsi को पड़ा भारी, 'कल्कि 2898 एडी' की प्रोड्यूसर के मुंहतोड़ जवाब से बोलती बंद!
फ्यूचरिस्टिक फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अश्वत्थामा रोल को काफी पसंद किया गया। इसी के साथ भैरव के किरदार में प्रभास की एक्टिंग ने भी लोगों का खासा एंटरटेनमेंट किया। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस मेन वजह थे जिस कारण इसे सफल होने में देर नहीं लगी। इस बीच प्रभास पर किए गए अरशद के कमेंट ने मेकर्स को नाराज कर दिया है।