Skip to main content

आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में एक्शन, तीन पुलिस अधिकारी सस्पेंड; CISF के DG पहुंचे

आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में एक्शन, तीन पुलिस अधिकारी सस्पेंड; CISF के DG पहुंचे

कोलकाता के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 अगस्त की रात को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले में दो सहायक पुलिस आयुक्तों और एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। एसीपी शाकिर उद्दीन सरदाररमेश शाह चौधरी और इंस्पेक्टर राकेश मिंज के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन

'भाजपा-कांग्रेस कर रही आरक्षण विरोधी षडयंत्र', भारत बंद पर मायावती का रिएक्शन; किया समर्थन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त 2024 को देशव्यापी भारत बंद का एलान किया है। जिसपर कई राज्यों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा- बसपा भारत बंद का समर्थन करती है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस आरक्षण विरोधी षडयंत्र कर इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकले', पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी का संदेश

'युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकले', पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी का संदेश

PM Modi Poland Ukraine Visit पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रुकेंगे। वहीं वो 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पिछली बार 14 जून 2024 को दोनों नेताओं के बीच इटली में हुए जी7 समिट में मुलाकात हुई थी।

ईरान में बड़ा हादसा, इराक जा रही पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 35 लोगों की मौत

ईरान में बड़ा हादसा, इराक जा रही पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 35 लोगों की मौत

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने स्थानीय आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह के हवाले से बताया है कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को ईरान के यज़्द प्रांत में हुई। अली मालेकज़ादेह ने बताया कि इस दुर्घटना में 18 अन्य लोग भी घायल हुए हैं इसमें से कईयों की हालत गंभीर है। दुर्घटना के समय बस में 51 लोग सवार थे।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने लिए किसी नए घर और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी लोन को लेना बेहतर रहेगा। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप विदेशों से व्यापार करने की सोच सकते हैं। आप संतान आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपको खर्चों के साथ-साथ अपनी इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देना होगा।

वृष राशि

Champai Soren: चंपई सोरेन के तेवर पड़े नरम; अब BJP में नहीं जाएंगे, गुरुजी से फोन पर हुई बात के बाद बदला फैसला

Champai Soren: चंपई सोरेन के तेवर पड़े नरम; अब BJP में नहीं जाएंगे, गुरुजी से फोन पर हुई बात के बाद बदला फैसला

चंपई सोरेन ने फिलहाल भाजपा में जाने से इनकार कर दिया है। चंपई ने कहा कि मैंने कभी भी नहीं बोला कि मैं भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। चंपई ने स्पष्ट रूप से बताया कि झामुमो को खड़ा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आगे की रणनीति के बारे में अभी उन्होंने सोचा नहीं है। जल्द ही किसी नतीजे पर विचार करेंगे।

जिस घर से Sonakshi Sinha ने की शादी अब उसे बेच रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?

जिस घर से Sonakshi Sinha ने की शादी अब उसे बेच रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी वो अब बिकने वाला है। अब फैंस इस बात से हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो एक्ट्रेस इतनी जल्दी अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाह रही हैं। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। इस अपार्टमेंट की कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।

 सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस उस प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं।