Skip to main content

टॉप एक्टर ने कमरे में बुलाया', Hema Commission Report के बाद मलयालम इंडस्ट्री में उठने लगी आवाज

'टॉप एक्टर ने कमरे में बुलाया', Hema Commission Report के बाद मलयालम इंडस्ट्री में उठने लगी आवाज

कुछ साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मी-टू आंदोलन ने जोर पकड़ा था जिसके बाद कई कलाकारों पर गंभीर आरोप लगे थे। इनमें कुछ ऐसे थे जिन्हें काफी संस्कारी माना जाता था। अब हेमा कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी Me Too Movement शुरू हो सकता है। अगर पीड़ित महिलाएं आगे आईं तो कई खुलासे होंगे।

प्यास लगने पर दरवाजे पर बैठ गया फेरीवाला, पानी देकर लौटी महिला ने देखा नजारा तो निकल पड़ी चीख

प्यास लगने पर दरवाजे पर बैठ गया फेरीवाला, पानी देकर लौटी महिला ने देखा नजारा तो निकल पड़ी चीख

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से मंगलवार दिन में एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। बाबूगढ़ में एक किसान के घर पशुओं को खिलाने वाला मसाला बेचने पहुंचे फेरीवाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस और फेरीवाले के घरवाले भी वहां पहुंचे लेकिन परिवार ने जो फैसला लिया उसने सबको चौंका दिया।

Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण

Bihar Reservation: जीतन राम मांझी की नीतीश कुमार से नई डिमांड, कहा- 18 जातियों को मिलना चाहिए 10% आरक्षण

आरक्षण के मुद्दे पर अब जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार के सामने नई डिमांड रख दी है। मांझी ने कहा है कि राज्य सरकार अत्यंत पिछड़ी 18 दलित जातियों का उपवर्गीकरण कर 10 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराए। अगर राज्य सरकार इसे लागू नहीं करती है तो इस मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान में 18 दलित जातियों की रैली आयोजित की जाएगी।

पाकिस्तान की संसद में अब होगी बिल्लियों की भर्ती, 12 लाख का बजट पेश; पढ़ें पूरा मामला

पाकिस्तान की संसद में अब बिल्लियों की हायरिंग की जाएगी। जी हां संसद भवन में बढ़ती चूहों की तदाद से परेशान सांसदों ने 12 लाख का बजट भी आवंटित कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान की संसद में चूहों ने कई महत्वपूर्ण फाइलों को भी कुतर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान की संसद में स्वच्छता की कमी कई सालों से एक बड़ा मुद्दा रहा है।

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सांसद इस समय बढ़ती महंगाई या राजनीतिक अस्थिरता से नहीं बल्कि चूहों के आतंक से परेशान हो चुके है। दरअसल, पाकिस्तान की संसद में चूहों की आबादी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्‍लादेश में नहीं खेला जाएगा वि‍मंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024, ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्‍लादेश में नहीं खेला जाएगा वि‍मंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024, ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

बांग्‍लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अब आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने Womens T20 World Cup 2024 वुमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के वेन्‍यू में बदलाव किया है। अब यह टूर्नामेंट बांग्‍लादेश के बजाए संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। 3 से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह कार्यक्रम अब दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाएगा।

हर हाल में गिरफ्तार होंगे संजय सिंह, एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी कर दिया गिरफ्तारी वारंट

हर हाल में गिरफ्तार होंगे संजय सिंह, एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी कर दिया गिरफ्तारी वारंट

बलवा मार्ग जाम करने समेत अन्य मामलों में सजायाफ्ता संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी वारंट का क्रियान्वयन रोकने संबंधी प्रार्थना पत्र एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने निरस्त कर दिया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर 28 अगस्त तक न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि दोनों नेताओं को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ने बीते वर्ष तीन-तीन माह की सजा सुनाई थी।

कैसे होती है लेटरल एंट्री की प्रक्रिया? आजादी के बाद से चली आ रही नियुक्ति की परंपरा; यहां समझें सबकुछ

कैसे होती है लेटरल एंट्री की प्रक्रिया? आजादी के बाद से चली आ रही नियुक्ति की परंपरा; यहां समझें सबकुछ

कार्मिक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विशेषज्ञों की नियुक्ति की परंपरा काफी पुरानी है और आजादी के बाद से चली आ रही है। इसपर पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है। मोदी सरकार के दौरान इसके पहले भी तीन बार विशेषज्ञों की सीधी नियुक्ति हो चुकी है। हर बार नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा के साथ उसमें छोटे-मोटे बदलाव भी किये गए हैं।