Skip to main content

पुणे पोर्श केस में नया मोड़, आरोपी के दोस्तों के भी खून सैंपल बदले गए; वकील ने कोर्ट को दी जानकारी

पुणे पोर्श केस में नया मोड़, आरोपी के दोस्तों के भी खून सैंपल बदले गए; वकील ने कोर्ट को दी जानकारी

जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए विशेष अभियोजक शिशिर हिरे ने कहा कि डॉ. हेल्नोर ने परिणामों को जानने तथा फोरेंसिक मेडिसिन और चिकित्सा-कानूनी पहलुओं का अच्छा ज्ञान होने के बावजूद दुर्घटना के कुछ घंटों बाद कार चला रहे नबालिग और उसके दो दोस्तों के सैंपल बदल दिए। दरअसल कोर्ट इस हाई प्रोफाइल केस में छह आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

सौतेले भाइयों' से सावधान रहें, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला

'सौतेले भाइयों' से सावधान रहें, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला

लड़की बहन योजना के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से ऐसे सौतेले भाइयों से सावधान रहने की सलाह दी। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Mumbai Crime News: 17 साल की युवती से पड़ोसी 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती पीड़िता

Mumbai Crime News: 17 साल की युवती से पड़ोसी 5 साल तक करता रहा दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती पीड़िता

Mumbai Crime News वाशी के कोपरी गांव में एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और गर्भवती करने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ आरोपी 2020 से दुष्कर्म कर रहा था। दरअसल दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूस्खलन, सड़क पर लगा लंबा जाम; मलबा हटाने में जुटी BRO की टीम

 जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भूस्खलन, सड़क पर लगा लंबा जाम; मलबा हटाने में जुटी BRO की टीम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को भू्स्खलन की घटना सामने आई। इस वजह से वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। बॉर्डर रोड संगठन की ओर से रास्ते से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश भी परेशानी बढ़ा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकियों के जारी किए स्केच, पांच लाख का इनाम घोषित

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकियों के जारी किए स्केच, पांच लाख का इनाम घोषित

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। इस बाबत कठुआ पुलिस ने चार आतंकियों (Jammu Terror News) के स्केच जारी किए हैं। इन्हें आखिरी बार मल्हार बानी और सियोजधार के ढोक में देखा गया जिस आधार पर इनके स्केच बनाए गए। इन आतंकियों की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

रियासी से कश्मीर तक रेल सेवा 15 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद, दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज पर दौड़ेंगी ट्रेनें

रियासी से कश्मीर तक रेल सेवा 15 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद, दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज पर दौड़ेंगी ट्रेनें

अब जल्द ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी। मौजूदा समय में कटड़ा तक रेल चलती हैं लेकिन कटड़ा से रियासी तक रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसकी कनेक्टिविटी के बाद कटड़ा-रियासी और संगलदान यानी रामबन तीनों कनेक्ट हो जाएंगे। संगलदान से श्रीनगर तक ट्रेनें पहले ही चल रही हैं। काम पूरा होने के बाद ट्रेन के माध्यम से कश्मीर जाना आसान हो जाएगा।

मानसून से इस साल 900 करोड़ रुपये का नुकसान, केंद्र से नहीं मिली राहत'; CM सुक्‍खू ने बीजेपी पर कसा तंज

'मानसून से इस साल 900 करोड़ रुपये का नुकसान, केंद्र से नहीं मिली राहत'; CM सुक्‍खू ने बीजेपी पर कसा तंज

Himachal News हिमाचल प्रदेश में मानसून से इस साल 900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सीएम सुक्‍खू ने आरोप लगाया है कि केंद्र से कोई भी मदद नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की लेकिन वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।